सामग्री पर जाएँ

जलपाश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जलपाश 
fall structure with a fixed chamber in which the water level changes
Street address
इससे अलग
  • loch
Original publication
इंग्लैंड में एक जलपाश

जलपाश किसी नदी अथवा झील के जलमार्ग में, जल के विभिन्न स्तरों के बीच नौकाओं को ऊपर उठाने और नीचे उतारने की एक युक्ति है। जलपाश का खास गुण इसका स्थिर कक्ष है जिसमें जलस्तर घटाया या बढ़ाया जा सकता है। जलपाश की स्थापना उन नदियों या झीलों में की जाती है जहां जलस्तर एकाएक परिवर्तित होता है। ऐसा किसी जलप्रपात या बांध की उपस्थिति के कारण हो सकता है।

जलपाश का उपयोग कर किसी भी नदी को आसानी से नौगम्य बनाया जा सकता है, साथ ही असमान स्तरों वाली भूमि पर नहरों का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यविधि

[संपादित करें]
जलपाश का परिचालन
1-3. नाव 'खाली' जलपाश के अन्दर आती है
4. निचला फाटक बंद हो जाता है, निचले पैडल बंद हो जाते हैं, ऊपरी पैडल खुल जाते हैं, जलपाश भरने लगता है
5. पानी से भरा जलपाश नाव को एक ऊपरी स्तर तक ले जाता है

सन्दर्भ

[संपादित करें]