सामग्री पर जाएँ

जयपुर-किशनगढ़ द्रुतगामी मार्ग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जयपुर-किशनगढ़ द्रुतगामी मार्ग
Route information
Maintained by भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
लंबाई90 kमी॰ (56 मील)
इतिहासअप्रैल २००५ में पूरा हुआ
Major junctions
उत्तर endजयपुर
दक्षिण endकिशनगढ़
Location
CountryIndia
Statesराजस्थान
Major citiesजयपुर, महलां, दूदू, किशनगढ़
Highway system

जयपुर-किशनगढ़ द्रुतगामी मार्ग, जिसे जयपुर-अजमेर एक्सप्रेसवे भी कहते हैं, एक ९० किलोमीटर लम्बा पहुँच नियंत्रित द्रुतमार्ग (एक्सप्रेसवे) है, जो भारतीय राज्य राजस्थान की राजधानी, जयपुर को किशनगढ़ से जोड़ता है। यह द्रुतमार्ग रा. रा. ८ का एक खण्ड है जो कि स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना का हिस्सा है, जो अपने आप में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (एन.एच.डी.पी) का एक हिस्सा है। इस एक्सप्रेसवे की चौड़ाई छह लेन है,[1] तथा इसका उद्घाटन अप्रैल, २००५ में किया गया था।[2]

निर्माण

[संपादित करें]

जीवीके जयपुर एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड (जी.जे.ई.पी.एल) ने बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर मॉडल के तहत इस द्रुतमार्ग का निर्माण कार्य किया है। ७.२९ अरब रुपये की लागत से निर्मित यह द्रुतमार्ग,[3] सरकारी-निजी साझेदारी मॉडल के तहत निर्मित होने वाली पहली भारतीय सड़क है। [4]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. कुमार, संतोष (१ मई २०१६). "Ajmer Road, Jaipur: Likely to see increased activity due to proposed SEZ" (अंग्रेज़ी भाषा में). बिज़नेस स्टैण्डर्ड. 7 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 अक्तूबर 2017.
  2. Our Business - Transportation - The Jaipur - Kishangarh Expressway Archived 2014-10-26 at the वेबैक मशीन. GVK. Retrieved on 2013-12-06.
  3. L&T IDPL- GVK Jaipur-Kishangarh Expressway Archived 2017-03-26 at the वेबैक मशीन. Lntidpl.com. Retrieved on 2013-12-06.
  4. Rajasthan expressway: Who gets the credit? - Rediff.com Business Archived 2017-10-07 at the वेबैक मशीन. Inhome.rediff.com (2005-05-23). Retrieved on 2013-12-06.