ग्रीनलैण्ड हिमचादर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ग्रीनलैण्ड हिमचादर

ग्रीनलैण्ड का मानचित्र, जिसमें हिम की गहराईयाँ दर्शाई गई हैं। GISP2 द्वारा नामांकित स्थान पर ३ किमी से भी अधिक बर्फ़ की मोटाई मापी गई।
प्रकार हिमचादर
निर्देशांक 76°42′N 41°12′W / 76.7°N 41.2°W / 76.7; -41.2निर्देशांक: 76°42′N 41°12′W / 76.7°N 41.2°W / 76.7; -41.2
क्षेत्रफल 1,710,000 कि॰मी2 (660,000 वर्ग मील)
लम्बाई 2,400 कि॰मी॰ (1,500 मील)
मोटाई 2,000–3,000 मी॰ (6,600–9,800 फीट)

ग्रीनलैण्ड हिमचादर (Greenland ice sheet) ग्रीनलैण्ड के ८०% भूभाग पर विस्तृत एक हिमचादर है। इसका कुल फैलाव १७,१०,००० वर्ग किमी पर है। अंटार्कटिक हिमचादर के बाद यह पृथ्वी का दूसरा सबसे बड़ा हिम का विस्तार है।[1]

यह हिमचादर उत्तर-दक्षिण दिशा में २,४०० किमी तक फैली हुई है, जबकि इसकी सर्वाधिक चौड़ाई इसकी उत्तरी हिस्से में ७७° उत्तर के रेखांश (लैटिट्यूड) पर १,१०० किमी है। बर्फ़ की औसत ऊँचाई २,१३५ मीटर (७,००५ फ़ुट) है। हिमचादर में जमा बर्फ़ की तहों की मोटाई अधिकतर स्थानों में २ किमी से अधिक है और अपने सबसे मोटे भाग में ३ किमी से भी ज़्यादा है। ग्रीनलैण्ड हिमचादर के अलावा ग्रीनलैण्ड में अन्य हिमसमूह भी हैं - अलग-थलग हिमानियाँ (ग्लेशियर) और छोटी बर्फ़ की टोपियाँ कुल मिलाकर ७६,००० अए १,००,००० वर्ग किमी के बीच के क्षेत्रफल पर इस मुख्य हिमचादर की बाहरी सीमाओं पर फैली हुई हैं। अगर इस हिमचादर में क़ैद पूरा २८,५०,००० घन किमी जल पिघलाया जाए तो पूरे विश्व के सागरों की सतह औसत ७.२ मीटर (२४ फ़ुट) बढ़ जाएगी।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Encyclopaedia Britannica. 1999 Multimedia edition.
  2. Climate Change 2001: The Scientific Basis. Contribution of Working Group I to the Third Assessment Report of the Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC) [Houghton, J.T.,Y. Ding, D.J. Griggs, M. Noguer, P.J. van der Linden, X. Dai, K. Maskell, and C.A. Johnson (eds.)]. Cambridge University Press, Cambridge, United Kingdom and New York, NY, USA, 881pp. [1] Archived 2007-12-16 at the वेबैक मशीन,[2] Archived 2006-02-10 at the वेबैक मशीन, and [3] Archived 2017-01-19 at the वेबैक मशीन.