सामग्री पर जाएँ

गुजरांवाला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गुजरांवाला
  • گوجْران٘والَہ
  • Gujranwala
महानगर
निशान-ए-मंज़िल
ppयूनिवर्सिटी ऑफ़ सेंट्रल पंजाब
जिन्नाह इंटरचेंज
गुजरांवाला मॉल
उपनाम: पहलवानों का शहर[1]
गुजरांवाला is located in पंजाब (पाकिस्तान)
गुजरांवाला
गुजरांवाला
गुजरांवाला (पंजाब)
गुजरांवाला is located in पाकिस्तान
गुजरांवाला
गुजरांवाला
गुजरांवाला (पाकिस्तान)
निर्देशांक: 32°9′24″N 74°11′24″E / 32.15667°N 74.19000°E / 32.15667; 74.19000
देश पाकिस्तान
प्रांत पंजाब
डिवीजनगुजरांवाला
ज़िलागुजरांवाला
तहसील
स्वायत्त नगर7
यूनियन परिषद19
शासन[2]
  प्रणालीनगर निगम[3]
  उपायुक्तसायरा उमर[4]
क्षेत्रफल
  महानगर240 किमी2 (90 वर्गमील)
  महानगर3198 किमी2 (1,235 वर्गमील)
ऊँचाई231 मी (758 फीट)
जनसंख्या (2023)[5]
  महानगर25,11,118
  पदचतुर्थ (पंजाब)
5वाँ (पाकिस्तान)
  घनत्व10,000 किमी2 (27,000 वर्गमील)
समय मण्डलPST (यूटीसी+5)
डाक कोड52250
दूरभाष कोड055
वेबसाइटgujranwaladivision.gop.pk

गुजरांवाला (उर्दू: گوجْران٘والَہ, अंग्रेज़ी: Gujranwala) पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित एक शहर है, जो देश का 5वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। यह रचना दोआब पर स्थित है और उत्तर-पश्चिम रेलमार्ग पर लाहौर से 70 km उत्तर में है। नगर की स्थापना मध्ययुगीन है। नगर की प्रसिद्धि तथा महत्व में महाराजा रणजीतसिंह के परिवार का अधिक हाथ रहा। सन् 1780 में यहीं पर महाराजा रणजीतसिंह का जन्म हुआ था। रणजीतसिंह के पिता महाराजा महानसिंह की समाधि तथा महाराजा रणजीतसिंह का भस्मावशेष भी यहीं सुरक्षित है। एक बार अमृतसर से आए हुए जाटों ने इस नगर का नाम खानपुर रख दिया था किंतु इसका प्राचीन नाम ही प्रचलित रहा। नगर के प्रशासन के लिए नगरनिगम की स्थापना सन् 1867 में हुई।

यहाँ गल्ले की प्रसिद्ध मंडी है। कपास के बिनौले अलग करना, तेल पेरना, काँसे और मिट्टी के बर्तन बनाना, चूड़ियाँ, जिनमें हाथी दाँत की चूड़ियाँ मुख्य हैं और सूती कपड़े बुनना यहाँ के प्रमुख उद्योग धंधे हैं। सरकारी अस्पताल और महाविद्यालय स्तर की शिक्षा संस्थाएँ भी यहाँ हैं।

नामव्युत्पत्ति

[संपादित करें]

गुजरांवाला अर्थात "गुर्जरों का आवास", क्योंकि उत्तरी पंजाब में गुर्जर लोग रहते थे।[6][7]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Gujranwala — The City of Wrestlers". 4 February 2016. मूल से से 19 सितंबर 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 जून 2025.
  2. "Complaint Management System: Municipal Corporation, Gujranwala". The Urban Unit, Planning & Development (Punjab). मूल से से 27 April 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2018-04-26.
  3. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; dawn news 1524621 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  4. "Administrators' appointments planned as Punjab LG system dissolves today". The Nation (newspaper). 31 December 2021. मूल से से 31 December 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 January 2022.
  5. "POPULATION AND HOUSEHOLD DETAIL FROM BLOCK TO DISTRICT LEVEL: PUNJAB" (PDF). Pakistan Bureau of Statistics. मूल से (PDF) से 8 May 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2018-04-27.
  6. "Imperial Gazetteer2 of India, Volume 12, page 363 -- Imperial Gazetteer of India -- Digital South Asia Library". dsal.uchicago.edu. मूल से से 3 जून 2024 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 जून 2025.
  7. Ramesh Chandra Majumdar; Bhāratīya Itihāsa Samiti (1954). The History and Culture of the Indian People: The classical age. G. Allen & Unwin. p. 64.