सामग्री पर जाएँ

खुरनक दुर्ग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
खुरनक दुर्ग
अक्साई चिन का मानचित्र जिसमें खुरनक दुर्ग देखा जा सकता है
ऊँचाई4257 मीटर
खुरनक दुर्ग is located in जम्मू और कश्मीर
खुरनक दुर्ग
खुरनक दुर्ग

खुरनक दुर्ग (Khurnak Fort, खुरनक फ़ोर्ट) या खुरनक क़िला जम्मू और कश्मीर के अक्साई चिन क्षेत्र के दक्षिणी भाग में पांगोंग त्सो (झील) के उत्तरी छोर के पास स्थित एक क़िला है जो अब खंडहर अवस्था में है। यह भारत और तिब्बत की पारम्परिक सीमा के पास स्थित है और सन् १९५८ तक यहाँ एक भारतीय सैनिक चौकी थी जहाँ भारतीय सैनिक व पुलिस दस्ते समय-समय पर जाया करते थे।[1] जुलाई १९५८ के बाद यहाँ चीन का क़ब्ज़ा हो गया जो १९६२ के भारत-चीन युद्ध से जारी रहा है। चीन अब इसे तिब्बत के न्गारी विभाग का भाग बताता है।[2][3][4][5]

Map including Khurnak Fort (ruins) (AMS, 1954)
Map including Khurnak Fort (DMA, 1982)

१९६० में भारत व चीन के बीच हुई वार्ताओं में भारत ने अपन सम्प्रभुत्व स्थापित करने वाले अन्य सरकारी दस्तावेज़ों के साथ-साथ १९०८ की सेटलमेंट रिपोर्ट भी प्रस्तुत करी जिसमें प्रान्तीय सरकार द्वारा खुरनक में हुई कर-वसूली दर्ज थी।[6] १९५६ में चीन ने जिस सीमा का दावा करा उसमें खुरनक भारत में दर्शाया गया था लेकिन १९६० में उसके नए दावे में खुरनक को भी तिब्बत में दर्शाया गया।[7]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Negi, S.S. (2002). Cold Deserts of India (Second ed.). Indus Publishing. p. 66. 15 जनवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 13 August 2014.
  2. Gonon, Emmanuel (2011). Marches et frontières dans les Himalayas. Presses Universite Du Quebec. p. 206. ISBN 2760527034.
  3. N. Jayapalan. Foreign Policy of India. p. 206. अभिगमन तिथि: 30 August 2013.
  4. K. V. Krishna Rao. Prepare Or Perish: A Study of National Security. p. 75. 17 मार्च 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 August 2013.
  5. M. L. Sali. India-China Border Dispute: A Case Study of the Eastern Sector. p. 82. अभिगमन तिथि: 30 August 2013.
  6. Fisher, Margaret W.; Rose, Leo E.; Huttenback, Robert A. (1963). Himalayan Battleground: Sino-Indian Rivalry in Ladakh. Praeger. p. 111. मूल से से 28 जुलाई 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 19 नवंबर 2016 via Questia. {{cite book}}: Unknown parameter |subscription= ignored (help)
  7. Patterson, George N. (Oct–Dec 1962). "Recent Chinese Policies in Tibet and towards the Himalayan Border States". The China Quarterly (12): 195. जेस्टोर 651824. {{cite journal}}: Unknown parameter |subscription= ignored (help)