ख़ेन्ती प्रांत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ख़ेन्ती अइमग
Хэнтий аймаг
मानचित्र जिसमें ख़ेन्ती अइमग Хэнтий аймаг हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : ओन्दूरखान
क्षेत्रफल : ८०,३२५.०८ किमी²
जनसंख्या(२०११):
 • घनत्व :
६५,८११
 ०.८२/किमी²
उपविभागों के नाम: सुम
उपविभागों की संख्या: १७
मुख्य भाषा(एँ): मंगोल भाषा


ख़ेन्ती (मंगोल: Хэнтий; अंग्रेज़ी: Khentii) मंगोलिया के पूर्वोत्तर में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। इसका नाम प्रांत से निकलने वाले ख़ेन्ती पर्वतों पर पड़ा है। इतिहासकारों का मानना है कि प्रसिद्ध मंगोल साम्राज्य के शासक-संस्थापक चंगेज़ ख़ान की समाधी इसी प्रांत में कहीं है, हालाँकि वह आज तक किसी को मिली नहीं है।[1]

नाम का उच्चारण[संपादित करें]

'ख़ेन्ती' में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Lonely Planet Mongolia, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9