अइमग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मंगोलिया के अइमग
सुख़बातर अइमग का राजचिह्न

अइमग (मंगोलियाई: Аймаг, ) मंगोलियाई और तुर्की भाषाओँ में 'क़बीले' के लिए एक शब्द होता है। आधुनिक मंगोलिया और चीन के कुछ हिस्सों में यह 'प्रान्त' के लिए भी एक शब्द है।[1]

भीतरी मंगोलिया[संपादित करें]

चीन द्वारा नियंत्रित भीतरी मंगोलिया क्षेत्र को कभी प्रशासन के लिए अइमगों में बांटा जाता था। धीरे-धीरे इन अइमगों को नगर-पालिकाओं में बदल दिया गया और सन् २००४ तक केवल तीन अइमग ही बचे थे: ख़िलिन गोल, ख़िन्गन और अल्ख़ा।

मंगोलिया[संपादित करें]

मंगोलिया के प्रान्तों को आज भी 'अइमग' का ही नाम दिया जाता है। तुलना के लिए यह भारत के राज्यों के बराबर हैं। अइमगों से नीचे एक 'सुम' (मंगोलियाई: сум) नाम की श्रेणी है जो भारत के ज़िलों के बराबर है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Jane Blunden. "Mongolia: the Bradt travel guide". Bradt Travel Guides, 2008. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781841621784.