कॉन्स्तेंतिन उशिंस्की

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कॉन्स्तेंतिन दिमित्रिच उशिंस्की
[[Image:
कॉन्स्तेंतिन उशिंस्की
|225px]]
जन्म 2 मार्च 1823
तुला, रूसी साम्राज्य


कॉन्स्तेंतिन दिमित्रिच उशिंस्की (रूसी: Константи́н Дми́триевич Уши́нский; यूक्रेनी: Костянтын Дмитро́вич Уш ы́нский, रोमानीकृत: कोस्तिएंतिन दिमित्रोविच उशिन्स्की) (2 मार्च 1823 - 3 जनवरी 1871) एक रूसी शिक्षक और लेखक थे। उन्हें रूसी साम्राज्य में वैज्ञानिक शिक्षाशास्त्र के संस्थापक होने का श्रेय दिया जाता है।[1]

आरंभिक जीवन[संपादित करें]

कॉन्स्तेंतिन उशिंस्की का जन्म तुला में एक सेवानिवृत्त अधिकारी के परिवार में हुआ था।[2] उनका परिवार नोवगोरोड-सिवरस्की (वर्तमान नोवहोरोड-सिवरस्की, यूक्रेन) चला गया जहाँ कॉन्स्तेंतिन के पिता को यूएज़ेडडी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।[3] सन् 1844 में उशिंस्की ने मॉस्को विश्वविद्यालय के कानून विभाग से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। सन् 1846 से 1849 तक वे यारोस्लाव में डेमिडोव लिसेयुम में प्रोफेसर थे लेकिन अपने उदार विचारों के कारण उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सन् 1854 में उशिंस्की गैचिना अनाथालय (गैचिन्स्की सिरोटस्की इंस्टीट्यूट) में रूसी साहित्य और कानून के शिक्षक बन गए। वर्ष 1855-1859 में वे उसी संस्थान में इंस्पेक्टर बन गए।

सन् 1859-1862 में उशिन्स्की सेंट पीटर्सबर्ग में स्मॉली इंस्टीट्यूट ऑफ नोबल मेडेंस के इंस्पेक्टर थे। सन् 1860-1862 में उन्होंने शिक्षा विभाग की पत्रिका ज़ुर्नल मिनिस्टरस्टवा नारोडनागो ओब्राज़ोवानिया के मुख्य संपादक के रूप में भी काम किया। उसके बाद कॉन्स्तेंतिन को स्विट्जरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम और इटली (1862-1867) में स्कूल संगठनों का अध्ययन करने के लिए विदेश जाना पड़ा।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "उशिंस्की, कॉन्स्तेंतिन". इंटरनेट एनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ यूक्रेन. 1993. अभिगमन तिथि 2023-01-26.
  2. कॉन्स्तेंतिन उशिंस्की Archived 2007-09-29 at the वेबैक मशीन {{{2}}}.
  3. द टीचर ऑफ़ रशियन टीचर्स Archived 2007-01-27 at the वेबैक मशीन मॉस्को यूनिवर्सिटी ऑफ इंडस्ट्री एंड फाइनेंस की आधिकारिक साइट.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

*कॉन्स्तेंतिन उशिंकी द्वारा बच्चों की कहानियाँ Archived 2007-09-29 at the वेबैक मशीन