कुरावली
कुरावली | |||
— कस्बा — | |||
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||
देश | ![]() | ||
राज्य | उत्तर प्रदेश | ||
ज़िला | मैनपुरी | ||
विभिन्न कोड
|
कुरावली भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मैनपुरी जिले में जीटी रोड पर स्थित एक कस्बा है।[1] यह जनपद मुख्यालय मैनपुरी से २१ किलोमीटर दूर है। कुरावली में मैनपुरी की तरफ से प्रवेश करने पर जीटी रोड लोअर गंगा नहर बेवर ब्रांच पर बना नहर पुल गैलानाथ है। यहाँ जीटी रोड पर महाराज जी बाबा (बाबा नैनसुख दास) मन्दिर है जो बिजली घर के पास है। बिजलीघर के निकट नया बस स्टैंड है। महाराज जी बाबा मंदिर के पीछे सुजरई में एक राजा लक्ष्मण सिंह का बहुत पुराना किला था। जिसके प्राचीन अवशेष तथा खंडहर आज भी देखने को मिलते हैं। यहाँ प्राचीन राजा का तालाब भी है। तालाब पर प्रतिवर्ष मेला लगता है। कुरावली प्राचीन क़स्बा है। जीटी रोड पर ही प्राचीन बनखंडेश्वर नाथ मंदिर है तथा भूड़ वाले बाबा की मजार है।
कुरावली के प्राचीन मंदिरों में कब्रिस्तान स्थित मंदिर झारखंडेश्वर नाथ, मोहल्ला कानून गोयान स्थित गणेश मंदिर, मंदिर दाऊजी महाराज, मोहल्ला वैदनटोला स्थित श्यामादेवी, मोहल्ला घरनाजपुर स्थित शिव मंदिर व मंदिर कुरहट प्रमुख हैं। लोकगीतों में बिकने वाली राठौर कैसेट कुरावली कस्बे की है ।यहाँ का शमशान घाट का निर्माण विधायक अशोक सिंह चौहान के द्वरा कराया गया है।व यह बहुत ही प्रकृतिक रूप से बना है हरे भरे पेड़ों का वातावरण है।पुराने समय में यहाँ के समाजसेवी किशन लाल वर्मा, डॉ. व्रह्मानंद गुप्ता, पुत्तन सिंह चौहान, नेपाल चन्द्र जैन, महेश चन्द्र वर्मा(नेता जी),व लोकतंत्र सेनानियों में शिवरतन सिंह चौहान, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, ताराचंद शाक्य, कमलेश पालीवालआदि,।
कुरावली में शिक्षा के क्षेत्र में निम्न विद्यालय प्रमुख है- मलखान सिंह इंटर कॉलेज देवनागरी इंटर कॉलेज लल्लू सिंह इंटर कॉलेज स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज बा कन्या महाविद्यालय तीन महाविद्यालय अन्य है।तथा सरस्वती शिशु मंदिर, आदर्श शिक्षा निकेतन विद्यालय।
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 सितंबर 2014.