कुब्रा सैत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कुब्रा सैत

ज़ी सिने अवार्ड्स 2019 में कुब्रा सैत
जन्म बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत
पेशा
कार्यकाल 2010-वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण सैक्रेड गेम्स
संबंधी दानिश सैत (भाई)
तनवीर सैत (चाचा)
अज़ीज़ सैत (दादा)
वेबसाइट
kubbrasait.com

कुब्रा सैत एक भारतीय अभिनेत्री टीवी होस्ट और मॉडल[1] हैं। उन्होंने सुलतान, रेडी और सिटी ऑफ लाइफ़ जैसी फिल्मों काम किया है। नेटफ्लिक्स के शो सेक्रेड गेम्स के पहले सीज़न में कुकू के रूप में उनके प्रदर्शन से उन्हें काफ़ी पहचान मिली।[2] उन्होंने एप्पल टीवी+ शो फाउंडेशन में फ़ारा कीन की भूमिका भी निभाई।

प्रारंभिक जीवन और कैरियर[संपादित करें]

कुब्रा सैत का जन्म बेंगलुरु में जकारिया सैत और यास्मीन सैत के घर हुआ था। उनके छोटे भाई दानिश सैत एक रेडियो जॉकी और टेलीविजन होस्ट हैं। उनके चाचा तनवीर सैत एक राजनीतिज्ञ हैं। उनके दादा अज़ीज़ सैत कर्नाटक में एक मंत्री थे। 2005 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड मैनेजमेंट साइंसेज, बेंगलुरु से स्नातक करने के बाद कुब्रा दुबई चली गईं। जब वे लगभग तेरह साल की थीं, तब उन्होंने शो की मेजबानी करना शुरू कर दिया था। कुब्रा ने मनोरंजन उद्योग में अपना भविष्य बनाने से पहले दुबई में माइक्रोसॉफ़्ट के साथ एक अकाउंट मैनेजर के रूप में काम किया। वे 2013 में भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला एम्सी पुरस्कार की विजेता हैं।[3] उन्होंने 2009 में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड ब्यूटी पेजेंट में मिस पर्सनैलिटी का ख़िताब भी जीता। सैत को नेटफ्लिक्स शो सैक्रेड गेम्स में कुकू नाम की एक ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका के लिए प्रशंसा भी मिली।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "लक्की ब्रेक फ़ॉर कुब्रा सैत इन ज़ोया अख्तर'स गुल्ली बॉय". मुंबई मिरर. मूल से 3 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जुलाई 2018.
  2. "प्रियांशु पैन्युली वॉज़ इन टॉक्स टू प्ले कुब्रा सैत'स कुकू इन सेक्रेड गेम्स, रिवील्स वाय ही डिडन्'ट मेक द कट". हिंदुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). 16 जून 2021. अभिगमन तिथि 21 अक्तूबर 2021.
  3. "नेटफ़्लिक्स'स सैक्रेड गेम्स: हू इज़ कुब्रा सैत?". द इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). 8 जुलाई 2018. मूल से 8 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जुलाई 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]