कार्ल फ्रेडरिक गाउस
| कार्ल फ़्रीडरिश गाउस | |
|---|---|
|
कार्ल फ़्रीड्रिख गाउस (1777–1855), क्रिस्चियन अल्ब्रेक्ट जेन्सेन द्वारा चित्रित | |
| जन्म |
योहान कार्ल फ़्रीडरिश गाउस 30 अप्रैल 1777 ब्रंजविक, प्रिंसिपालिटी ऑफ़ ब्रंजविक-वोल्फेंबुटल, पवित्र रोम साम्राज्य |
| मौत |
23 फ़रवरी 1855 (उम्र 77 वर्ष) गोटिंजन, हनोवर राज्य |
| आवास | हनोवर राज्य |
| राष्ट्रीयता | जर्मन |
| शिक्षा की जगह | हेल्म्सतेदत विश्वविद्यालय |
| प्रसिद्धि का कारण | पूर्ण सूची देखें |
| धर्म | theist,[1] possibly deist[2][3] |
| पुरस्कार | कोप्ले मेडल (1838) |
| हस्ताक्षर | |
योहान कार्ल फ़्रीडरिश गाउस (जर्मन: Johann Carl Friedrich Gauss; 30 अप्रैल 1777 – 23 फ़रवरी 1855) एक जर्मन गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी थे जिन्होंने संख्या सिद्धान्त, बीजगणित, सांख्यिकी, गणितीय विश्लेषण, अवकल ज्यामिति, भूगणित, भूभौतिकी, स्थिरवैद्युतिकी, खगोल शास्त्र और प्रकाशिकी सहित कई क्षेत्रों में सार्थक रूप से योगदान दिया। गाउस को विद्युत के गणितीय सिद्धान्त का संस्थापक कहा जाता है। विद्युत की चुम्बकीय इकाई का 'गाउस' नाम उसी के नाम पर रखा गया है।
कभी-कभी गाउस को गणित का राजकुमार भी कहा जाता है।[4] गॉस का गणित और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान है और उनका योगदान इतिहास का सबसे प्रभावशाली योगदान रहा है। उन्होंने गणित को "विज्ञान की रानी" कहा है।[5]
जर्मनी के ब्राउंश्वाइक नाम स्थान में एक ईंट चुनने वाले मेमार के घर उसका जन्म हुआ था। जन्म से ही उसमें गणित के प्रश्नों को तत्काल हल कर देने की क्षमता थी। उसकी इस प्रतिभा का पता जब ब्राउंश्वाइक के ड्यूक को लगा तो उन्होंने उसे गोटिङन विश्वविद्यालय में अध्ययन करने की व्यवस्था कर दी। वहाँ विद्यार्थी जीवन में ही उसने अनेक गणितीय आविष्कार किए। ज्यामिति के माध्यम से उसने सिद्ध किया कि एक वृत्त सत्तरह समान चापों में विभाजित हो सकता है। सीरीस नामक ग्रह के संबंध में उसने जो गणना की उसके कारण उसकी गणना खगोलशास्त्रियों में की जाती है। १८०७ ई० से मृत्यु पर्यंत वह गोटिङन वेधशाला का निदेशक रहा।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ उद्धरण त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;mathsong.comनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ उद्धरण त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;Buhler3नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ उद्धरण त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;Gerhard Falk 1995 121नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ ज़िद्लेर, एबेर्हर्द (2004). गणित के लिए ऑक्सफोर्ड उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका (Oxford User's Guide to Mathematics). ऑक्सफोर्ड, ब्रिटेन: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस. p. 1188. ISBN 0-19-850763-1.
- ↑ Quoted in Waltershausen, Wolfgang Sartorius von (1856, repr. 1965). Gauss zum Gedächtniss. Sändig Reprint Verlag H. R. Wohlwend. ISBN 3-253-01702-8. ISSN B0000BN5SQ ASIN: B0000BN5SQ.
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]- गाउस नामकरण
- गाउस-साइडल विधि
- गाउस का नियम
- गाउस का नियम (चुम्बकत्व)