काराशहर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
काराशहर (यान्ची)
Karasahr / 焉耆
قاراشەھەر
काराशहर is located in शिंजियांग
काराशहर
काराशहर
शिंजियांग में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: शिंजियांग प्रान्त, चीन
जनसंख्या (२००६): ३१,७७३
मुख्य भाषा(एँ): उईग़ुर, चीनी
निर्देशांक: 42°3′31″N 86°34′6″E / 42.05861°N 86.56833°E / 42.05861; 86.56833

काराशहर (Karasahr, उईग़ुर: قاراشەھەر) या यान्ची (Yanqi, चीनी: 焉耆), जिसे संस्कृत में अग्नि या अग्निदेश कहते थे, रेशम मार्ग पर स्थित एक प्राचीन शहर है। यह मध्य एशिया में जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित शिंजियांग प्रान्त के बायिनग़ोलिन मंगोल स्वशासित विभाग के यान्ची हुई स्वशासित ज़िले में स्थित है। काराशहर काइदू नदी के किनारे बसा हुआ है।

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

संस्कृत में इसे 'अग्नि' कहा जाता था। स्थानीय तुर्की भाषाओं में इसे अनुवाद करके 'यान्ग़ी' कर दिया गया, जो आधुनिक काल में यान्ची बन गया। भारत जानेवाला चीनी धर्मयात्री ह्वेन त्सांग यहाँ से गुज़रा था और उसने 'अग्नि' शब्द का चीनी लिपि में लिप्यंतरण करके इसे 'ओ-कि-नि' लिखा।[1] इसे आधुनिक उईग़ुर नाम 'काराशहर' का मतलब 'काला शहर' है।

काराशहर के कुछ दृश्य[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Saran (2005), p. 61.