काकोली फर्नीचर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मई २०२१ में बांग्लादेश के गाजीपुर में स्थित काकोली फर्नीचर की दुकान का एक विज्ञापन वीडियो वायरल हुआ था।[1] वीडियो इंटरनेट मेम्स का एक स्रोत बन गया जहां काकोली फर्नीचर को लेकर हास्यजनक मीम्स बनाए गए थे। काकोली फर्नीचर के मीम्स की लोकप्रियता की वजह से इसके उत्पादों की बिक्री में वृद्धि हुई।[2]

परिप्रेक्ष्य[संपादित करें]

एक दशक पहले काकोली फर्नीचर नाम की एक दुकान खोली गई थी। दुकान के संस्थापक के बेटे ने उस समय अपने नारे के रूप में "दामे कॉम माने भालो" (कम कीमत लेकिन गुणवत्ता में बेहतर) के नारे को चुना। उन्होंने इसकी मार्केटिंग के लिए वीडियो विज्ञापन बनाए।[3] विज्ञापन में दिखाया गया है कि दो बच्चे कभी दुकान के सोफे के गद्दे पर कूदते हैं, तो कभी पालने में आराम से झूलते हैं। और वीडियो के शुरू से अंत तक एक आवाज कहती है, 'दामे कॉम माने भालो, काकली फर्नीचर।'[4] विज्ञापन के दूसरे हिस्से में एक पुरुष और एक महिला के बीच बातचीत को दिखाया गया है। वीडियो में एक शख्स लगातार अपनी पत्नी को दुकान की फर्नीचर के टिकाऊपन और गुणवत्ता के बारे में बता रहा है, और वह महिला लगातार पूछ रही है, ‘आर? आर?’ (और क्या? और क्या?)।[5]

मीम्स[संपादित करें]

विज्ञापन बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में लोकप्रिय हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने इसे लेकर मजेदार मीम्स बनाना शुरू कर दिया था।[6] पश्चिम बंगाल में फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता ने पूर्वी बंगाली भाषा में काकोली फर्नीचर के बारे में एक और मीम्स बनाए थे।[7] रणबीर सिंह, सन्नी लियोन, मिस्टर बीन, शाहरुख़ ख़ान, जॉनी सिन्स और भी बहुत से व्यक्तियों को लेकर मीम्स बनाए गए थे, जिसमें कहा गया था कि वह काकोली फर्नीचर का व्यवहार करते हैं।[8][9]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Report, Star Digital (2021-06-01). "GD filed in Gazipur to 'protect goodwill' of viral hit Kakoli Furniture". The Daily Star (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-03-01.
  2. প্রতিনিধি. "ভাইরাল বিজ্ঞাপনে বিক্রি বেড়েছে কাকলী ফার্নিচারের". Prothomalo (Bengali में). अभिगमन तिथि 2022-03-01.[मृत कड़ियाँ]
  3. "কে কাকলী, কোথায় 'কাকলী ফার্ণিচার'". Bangla Tribune (Bengali में). मूल से 1 मार्च 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-03-01.
  4. "'দামে কম, মানে…', নেটদুনিয়ায় ভাইরাল হওয়া 'কাকলী ফার্নিচারের'আসল রহস্য জানেন?". www.sangbadpratidin.in. अभिगमन तिथि 2022-03-01.
  5. "বাংলাদেশের 'কাকলী ফার্নিচার' যেভাবে কলকাতায় সুপারহিট!". Bangla Tribune (Bengali में). मूल से 1 मार्च 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-03-01.
  6. "'দামে কম মানে ভালো...', করোনা-নারদ ছাপিয়ে ফেসবুক অস্থির 'কাকলী ফার্ণিচারে'!". Zee24Ghanta.com. 2021-05-19. अभिगमन तिथि 2022-03-01.
  7. সংবাদদাতা, নিজস্ব. "Kakoli Furniture: 'কাকলি ফার্নিচারস' নিয়ে বাঙাল ভাষায় কাকে বিঁধলেন পরিচালক অনীক দত্ত?". www.anandabazar.com. अभिगमन तिथि 2022-03-01.
  8. "ভাইরাস কাকলীতে আক্রান্ত সানি লিওন থেকে রণবীর সিং ! মিমের ঝড়ে কাবু করোনাও". News18 Bengali (Bengali में). 2021-05-19. अभिगमन तिथि 2022-03-01.
  9. "'দামে কম, মানে ভালো', সোশ্যাল-জ্বরে রাতারাতি প্রচারের আলোয় কাকলি ফার্নিচার". EI Samay (Bengali में). अभिगमन तिथि 2022-03-01.