कल्कि 2898 एडी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कल्कि 2898 एडी
निर्देशक नाग अश्विन
लेखक नाग अश्विन
निर्माता सी. अश्वनी दत्त
अभिनेता
छायाकार डीजोर्डजे स्टोजिलजकोविक
संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव एवं विशाल कुमार
संगीतकार संतोष नारायण
निर्माण
कंपनी
वैजयंती फिल्में
प्रदर्शन तिथि
12 जनवरी 2024
देश भारत
भाषायें तेलुगु , हिन्दी
लागत अनुमानित 600 करोड़

कल्कि 2898 एडी[1] (पूर्व नाम: प्रोजेक्ट के) नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित आगामी भारतीय विज्ञान कथा एक्शन फिल्म है।[2] यह फिल्म टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री) में बनाई गई है.इसका निर्माण वैजयंती मूवीज के तहत सी. असवानी दत्त कर रहे हैं। इसमें कमल हसन, अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी हैं। फिल्म की घोषणा फरवरी 2020 में वैजयंती मूवीज की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर की गई थी। हालाँकि, कोरोना-19 महामारी के कारण इसके निर्माण में एक साल की देरी हुई। फिल्मांकन जुलाई 2021 में हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में बनाए गए एक सेट पे शुरू हुआ। 25 जून 2023 तक आई खबर के अनुसार फ़िल्म का 70 प्रतिशत हिस्सा फिल्माया जा चुका है।[3]

कल्कि 2898 एडी कथित तौर पर ₹600 करोड़ के अनुमानित बजट पर बनाई जा रही है।[4] इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रह है। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन द्वारा दिया गया है। छायांकन जोर्डजे स्टोजिलजकोविक द्वारा किया गया है जबकि प्रोडक्शन डिजाइन नितिन जिहानी चौधरी द्वारा किया गया है। प्रोजेक्ट के को 12 जनवरी 2024 में तेलुगु, हिन्दी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में जारी किया जाएगा।[5] यह फ़िल्म गिरफ्तार (1985) के बाद कमल और अमिताभ की एक साथ पहली फ़िल्म होगी। इसमें अमिताभ नायक जबकि कमल हसन खलनायक के किरदार में रहेंगे।[6]

पात्र[संपादित करें]

रिलीज़[संपादित करें]

कल्कि 2898 एडी 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। शुरुआत में इसे 2022 में रिलीज़ करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कोविड-19 विश्वमारी और उत्पादन कार्यों के कारण इसमें देरी हुई। फिल्म को विश्व स्तर पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज करने की योजना है!

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "प्रभास और दीपिका की 'प्रोजेक्ट के' का धांसू टीजर रिलीज, मेकर्स ने बदल डाला फिल्म का नाम". नवभारत टाइम्स. 21 जुलाई 2023. अभिगमन तिथि 21 जुलाई 2023.
  2. "Project K दीपिका पादुकोण की प्रोजेक्ट के में हुई साउथ सुपरस्टार की एंट्री नाम जानकर बढ़ा फैंस का उत्साह". जागरण. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  3. "Project K: अमिताभ के प्रोजेक्ट के में हुई कमल हासन की एंट्री विलेन के रोल में नजर आएंगे एक्टर". नई दुनिया. 25 जून 2023. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  4. "'प्रोजेक्ट के' के लिए प्रभास ने लिए 150 करोड़ रुपये, जानें कमल हासन-दीपिका समेत अन्य की फीस". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  5. "प्रभास और दीपिका पादुकोण की 'प्रोजेक्ट के' में कमल हासन की एंट्री, अमिताभ बच्चन ने किया स्वागत". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  6. "प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' में भयानक विलेन बनेंगे कमल हासन, 38 साल बाद अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे काम". आज तक. 25 जून 2023. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.