कड़ावर (2022 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कड़ावर
निर्देशक अनूप पणिक्कर
लेखक अभिलाष पिल्लई (फिल्म लेखक)
निर्माता अमला पॉल
अभिनेता अमला पॉल
छायाकार अरविंद सिंह
संपादक सैन लोकेश
संगीतकार रंजिन राज
निर्माण
कंपनी
अमला पॉल प्रोडक्शन
वितरक डिज़्नी+ हॉटस्टार
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 12 अगस्त 2022 (2022-08-12)
लम्बाई
123 मिनट
देश भारत

कड़ावर (अंग्रेज़ी: Cadaver) 2022 में रिलीज़ हुई भारतीय तमिल भाषा की पुलिस प्रक्रिया पर आधारित थ्रिलर फ़िल्म है जो अनूप पणिक्कर द्वारा निर्देशित और अभिलाष पिल्लई द्वारा लिखित है। यह फ़िल्म अमला पॉल प्रोडक्शंस के तहत बनी थी। फ़िल्म की मुख्य भूमिका में अमला पॉल के साथ सहायक भूमिकाओं में रित्विका, मुनीशकांत, थ्रिगुन, हरीश उथमन और अथुल्या रवि हैं। फ़िल्म का संगीत रंजिन राज द्वारा तैयार किया गया है, छायांकन अरविंद सिंह द्वारा तथा संपादन सैन लोकेश द्वारा किया गया है। यह फिल्म 12 अगस्त 2022 को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी।[1][2][3]

कहानी[संपादित करें]

फ़िल्म की शुरुआत एक रहस्यमय व्यक्ति द्वारा शहर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल के मुख्य हृदय सर्जक सलीम रहमान के अपहरण और क्रूरतापूर्वक हत्या से होती है। कहानी में आगे एक पैथोलॉजिस्ट भद्र थंगावेल मामले को संभालने में शहर के एसीपी विशाल की सहायता करता है। साथ ही फ़िल्म में यह दिखाया जाता है कि जेल का एक कैदी पहले से ही अपनी कोठरी की दीवारों पर उसी सर्जन का चित्र बनाकर उसे मारने की कसम खाई थी। इस ख़बर के बाहर आते ही कमिश्नर और पैथोलॉजिस्ट के पास कैदी से पूछताछ करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।

निर्माण[संपादित करें]

फ़िल्म की शूटिंग 2019 में शुरू हुई।[4] फ़िल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की योजना थी,[5] लेकिन इसे डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया।[6][7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Amala Paul-starrer 'Cadaver' to release on OTT". डीटी नेक्स्ट. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  2. "कड़ावर की रिलीज को रोकने के लिए कई लोगों ने गुप्त रूप से काम किया: अमला पॉल". Hindu Tamil Thisai. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  3. "कड़ावर ओटीटी रिलीज़ : अमला पॉल की कैडेवर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है; आप इसे कहाँ पा सकते हैं?". ज़ी न्यूज़ मलयालम. 12 अगस्त 2022. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  4. "Amala Paul unveils first-look poster of her maiden production venture Cadaver". Cinestaan. मूल से 16 अगस्त 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  5. "Amala Paul's 'Cadaver' will wait for theatrical release". The News Minute. 1 सितंबर 2020. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  6. "Cadaver release date: When and where to watch the murder mystery starring Amala Paul online". OTTPlay. अभिगमन तिथि 30 जून2023. |access-date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  7. "Amala Paul's Cadaver to premiere on Disney+ Hotstar". Cinema Express. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

कड़ावर (2022 फ़िल्म) इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर