ओश प्रांत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ओश ओब्लास्त
Ош областы, Ошская область
मानचित्र जिसमें ओश ओब्लास्त Ош областы, Ошская область हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : ओश
क्षेत्रफल : २८,९३४ किमी²
जनसंख्या(२००९):
 • घनत्व :
९९९,५७६
 ३४.६/किमी²
उपविभागों के नाम: रायोन
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): किरगिज़, उज़बेक


ओश (किरगिज़: Ош; अंग्रेज़ी: Osh) किर्गिज़स्तान के दक्षिण-पूर्व में स्थित उस देश का एक ओब्लास्त (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी का नाम भी ओश शहर ही है। इस प्रांत की चीन के शिनजियांग प्रांत, ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रांत और गणतंत्र-अधीन ज़िलों और उज़बेकिस्तान के अन्दीझ़ान प्रांत और फ़रग़ना प्रांत से सीमाएँ लगती हैं।

विवरण[संपादित करें]

ओश प्रांत के अधिकतर लोग इसके उत्तरी भाग के मैदानी इलाक़े में रहते हैं जो फ़रग़ना वादी के छोर पर है। दक्षिण में भूमि पहाड़ी होकर अलाय पर्वतों में परिवर्तित हो जाती है। फिर अलाय वादी आती है और उसके बाद अलाय-पार पर्वत शृंखला इस प्रांत और ताजिकिस्तान के बीच की सरहद पर स्थित हैं। प्रांत के पूर्व में कारा दरिया बहता है जो उत्तरपश्चिम में नारीन नदी में मिलकर सिर दरिया बनता है।

लोग[संपादित करें]

किर्गिज़स्तान के आधे से ज़्यादा उज़बेक लोग ओश प्रांत में बसते हैं और वे प्रांतीय आबादी एक लगभग एक-तिहाई हैं। सन् २००९ की जनगणना के अनुसार प्रांत के समुदायों की आबादी इस प्रकार थी -[1]

समुदाय जनसँख्या प्रांतीय आबादी का प्रतिशत
किरगिज़ ७,५८,०३६ ६८.६%
उज़बेक ३,०८,६८८ २८.०%
उईग़ुर ११,१८१ १%
तुर्क १०,९३४ १%
ताजिक ६,७११ ०.६%
अज़ेरी ३,२२४ ०.३%
रूसी १,५५२ ०.१%
तातार १,३३७ ०.१%
दुन्गनी ७९३ ०.१%
अन्य १,७९२ ०.२%

ओश प्रांत के कुछ नज़ारे[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Population and Housing Census 2009, Book 3, Provinces of Kyrgyzstan: Chuy Province (Перепись населения и жилищного фонда Кыргызской Республики 2009. Книга 3 (в таблицах). Регионы Кыргызстана: Ошская область], National Committee on Statistics