एलेना एपिना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एलेना एपिना
पृष्ठभूमि
जन्म नामएलेना लेवोचकिना[1]
जन्म23 अगस्त 1964 (1964-08-23) (आयु 59)
सेराटोव, रूसी एसएसआर, सोवियत संघ (वर्तमान रूस)
विधायेंसोवियत संघ का संगीत, लोक संगीत, रूसी संगीत, पॉप, डिस्को, गीत
पेशागायिका, अभिनेत्री, कवयित्री
वाद्ययंत्रपियानो
सक्रियता वर्ष1988–वर्तमान
वेबसाइटhttp://www.alena-apina.ru

एलेना एपिना (Еле́на Евге́ниевна А́пина; विवाह से पहले का नाम – लेवोचकिना) एक सोवियत और रूसी गायिका, संगीत कलाकार, अभिनेत्री और गीतकार हैं। उनका करियर सन् 1988 में शुरू हुआ और आज भी जारी है। एपिना की लोक शैली की विशेषता का अध्ययन एलेना ने सेराटोव कंज़र्वेटरी के लोक गीत संकाय में किया।[2] अपनी अनोखी आवाज़ के लिए वह पूर्व सोवियत संघ में सबसे लोकप्रिय रूसी संगीत कलाकारों में से एक और 2002 में रूसी संघ की सम्मानित कलाकार बन गई हैं।[3]

जीवनी[संपादित करें]

एलेना का जन्म 23 अगस्त 1964 को सेराटोव शहर में हुआ। जब वह 5 साल की थी तो उनके माता-पिता ने उन्हें पियानो की कक्षा के लिए एक स्थानीय संगीत विद्यालय में दाखिला दिलाया। उन्होंने संगीत विद्यालय से सफलतापूर्वक स्नातक की उपाधि प्राप्त की और संगीत महाविद्यालय में दाखिला लिया। कॉलेज से स्नातक होने के बाद उन्होंने सेराटोव स्टेट कंज़र्वेटरी के लोक गीत संकाय में दाखिला लिया। कंज़र्वेटरी में अध्ययन के दौरान एलेना को एक मित्र ने गर्मियों की छुट्टियों में कुछ अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए एक बैंड में गायिका के रूप में आमंत्रित किया। 1988 से 1991 में वह रूसी महिला बैंड कोम्बिनैसिया की प्रमुख गायिका थीं।

एलेना एपिना 90 के दशक में एक लोकप्रिय गायिका थी। उन्होंने उस दौरान कई एल्बम बनाए और उनके संगीत वीडियो नियमित रूप से फिल्माए गए और मुख्य टीवी चैनलों पर प्रसारित किए गए। 1998 में एलेना एपिना को "वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गायक" के रूप में प्रतिष्ठित रूसी संगीत पुरस्कार "ओवेशन" मिला।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. 4 неизвестных факта биографии Алены Апиной
  2. "Алена Апина биография, фото – узнай всё!" (रूसी में). नवम्बर 13, 2006.
  3. "Почётное звание присвоено указом президента России № 278 от 13.03.2002 года". मूल से नवम्बर 10, 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 19, 2024.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]