ऊँचाहार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ऊँचाहार
Unchahar
{{{type}}}
ऊँचाहार is located in उत्तर प्रदेश
ऊँचाहार
ऊँचाहार
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 25°54′18″N 81°18′07″E / 25.905°N 81.302°E / 25.905; 81.302निर्देशांक: 25°54′18″N 81°18′07″E / 25.905°N 81.302°E / 25.905; 81.302
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
ज़िलारायबरेली ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल11,033
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, अवधी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

ऊँचाहार (Unchahar) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रायबरेली ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

ऊँचाहार लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित है। प्रयागराज से इसकी दूरी 85 किलोमीटर और लखनऊ से 115 किलोमीटर है। ऊंचाहार उत्तर प्रदेश की एक विधानसभा सीट भी है। वर्तमान में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मनोज पांडेय यहां से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

प्रशासनिक ढांचा[संपादित करें]

ऊंचाहार एक विधानसभा सीट होने के साथ ही एक तहसील भी है। इस तहसील के अंतर्गत चार ब्लॉक ऊंचाहार, जगतपुर, दीनशाह गौरा और रोहनियां हैं। चारों ब्लॉक के अंतर्गत 209 ग्रामसभाएं हैं।

जनसंख्या[संपादित करें]

भारत की 2011 जनगणना के मुताबिक ऊंचाहार नगर पंचायत की आबादी 11,033 है। जिसमें 44.50% हिन्दू व 55.04% मुस्लिम हैं। वहीं ऊंचाहार तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्रामसभाओं में रहने वाले लोगों की कुल आबादी 310,680 है। [3]

उद्योग एवं आजीविका[संपादित करें]

ऊँचाहार में रहने वाले अधिकतर लोग कृषि व इससे जुड़े व्यवसायों पर आश्रित है। यहां पर नेशनल थर्मल पावर प्लांट (एनटीपीसी) का 1050 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट स्थापित है।[4] एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार में 10 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट भी स्थापित किया गया है। [5] पावर प्लांट की वजह से स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। हालांकि अधिकतर निवासी एनटीपीसी में मजदूर के रूप में कार्यरत हैं। पावर प्लांट के अंदर काम करने वाले अधिकांश कर्मचारी स्थानीय नहीं हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
  3. "Villages & Towns in Unchahar Tehsil of Rae Bareli, Uttar Pradesh". www.census2011.co.in. अभिगमन तिथि 2021-02-12.
  4. "Coal Based Power Stations | NTPC". www.ntpc.co.in. मूल से 19 जनवरी 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-02-12.
  5. "CDM: 10 MW Solar PV power project at NTPC-Unchahar". cdm.unfccc.int. अभिगमन तिथि 2021-02-12.