सामग्री पर जाएँ

उल्लासम (2022 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उल्लासम
निर्देशक जीवन जोजो
लेखक प्रवीण बालकृष्णन
निर्माता जो कैथामट्टोम
क्रिस्टी कैथामट्टोम
अभिनेता शेन निगम
पवित्रा लक्ष्मी
अजु वर्गीस
छायाकार स्वरूप फिलिप
संपादक जॉनकुट्टी
संगीतकार गोपी सुंदर
शान रहमान
निर्माण
कंपनी
कैथमट्टम ब्रदर्स
वितरक कलासंघम फिल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 1 जुलाई 2022 (2022-07-01)
देश भारत
भाषा मलयालम

उल्लासम (अंग्रेज़ी: Joy) 2022 की भारतीय मलयालम भाषा की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म जीवन जोजो द्वारा निर्देशित है (यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है) तथा कैथामट्टम ब्रदर्स के बैनर तले जो कैथामट्टम और क्रिस्टी कैथामट्टम द्वारा निर्मित किया गया है। इसमें शेन निगम और पवित्रा लक्ष्मी मुख्य भूमिका में हैं।[1]

निर्माण

[संपादित करें]

26 मार्च 2019 को सिफ़ी ने बताया कि शेन निगम ने निर्देशक जीवन जोजो के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है जिसमें उनके साथ नवोदित पवित्रा लक्ष्मी भी हैं। फिल्म की शूटिंग ऊटी के साथ मुन्नार, पालक्काड़ और एर्नाकुलम जैसे अन्य स्थानों पर भी हुई। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी और इसमें अजु वर्गीस, दीपक परम्बोल और बसिल जोसेफ़ को भी शामिल किया गया।[2] फ़िल्म का सम्पूर्ण फिल्मांकन 53 दिनों में पूरा हुआ। 21 जुलाई 2019 को उल्लासम शीर्षक की घोषणा की गई जिसमें मुख्य पात्र शेन को स्केटबोर्डिंग करते हुए दिखाया गया। 7 फरवरी 2020 को मोहनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया।[3] द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक साक्षात्कार में निर्देशक जीवन जोजो ने फिल्म में शेन के चरित्र को एक "लापरवाह, मौज-मस्ती पसंद करने वाला युवक" बताया।[4]

इस फिल्म की कहानी प्रवीण बालकृष्णन ने लिखी है तथा संगीत शान रहमान और गोपी सुंदर ने तैयार किया है। 1 जुलाई 2022 को उल्लासम को कलासंघम फिल्म्स द्वारा थिएटर में रिलीज़ किया गया।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Praveen, S. R. (1 जुलाई 2022). "'Ullasam' movie review: Shane Nigam, Pavithra Lakshmi star in dull, meandering rom-com". The Hindu (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
  2. "Pavithra Lakshmi to debut as Shane Nigam's heroine". web.archive.org. 27 मार्च 2019. मूल से पुरालेखित 27 मार्च 2019. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  3. "Shane Nigam looks charming in the first look poster of 'Ullasam'". The Times of India. 7 फरवरी 2020. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
  4. Shrijith, Sajin (11 फरवरी 2020). "Shane Nigam is an unmatchable performer: Director Jeevan Jojo". The New Indian Express (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]