सामग्री पर जाएँ

आश्रम (वेब शृंखला)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आश्रम
शैलीक्राइम ड्रामा
स्क्रीनप्लेकुलदीप रुहिल, तेजपाल सिंह रावत, अविनाश कुमार, माधवी भट्ट
कथाकारहबीब फैसल
निर्देशकप्रकाश झा
अभिनीतबॉबी देओल
वाचनसंजय मासूम
संगीतकारअद्वैत नेमलकर
मूल देशभारत
मूल भाषा(एँ)हिन्दी
सीजन की सं.3
एपिसोड की सं.33 (एपिसोड की सूची)
उत्पादन
निर्माताप्रकाश झा
उत्पादन स्थानभारत
छायांकनचन्दन कौली
संपादकसंतोष मंडल
कैमरा स्थापनबहु-कैमरा
उत्पादन कंपनीप्रकाश झा प्रोडक्शन्स
मूल प्रसारण
नेटवर्कएमएक्स प्लेयर
प्रसारण28 अगस्त 2020 (2020-08-28) 
वर्तमान (वर्तमान)

आश्रम एमएक्स प्लेयर की प्रकाश झा निर्देशित हिन्दी भाषा की अपराध-नाटक वेब शृंखला है।[1] इसके प्रकाश झा प्रोडक्शन्स के बैनर पर इसके निर्माता प्रकाश झा हैं।[2] इस शृंखला में मुख्य अभिनय भूमिका में बॉबी देओल के साथ अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, विक्रम कोछर, त्रिधा चौधरी, राजीव सिद्धार्थ, सचिन श्रॉफ़, तनमय रंजन, अनुरिता झा, परिणिता सेठ, जहाँगीर खान, कनुप्रिया गुप्ता, प्रीति सूद और नवदीप तोमर हैं।[3][4] इसे माधवी भट्ट, अविनाश कुमार, संजय मासूम, तेजपाल सिंह रावत और कुलदीप रुहिल ने लिखा है।[5] इसका पहला संस्करण ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर 28 अगस्त 2020 से मुफ़्त में उपलब्ध है।[6]

दूसरे सत्र "आश्रम चैप्टर 2: द डार्क साइड" का ट्रेलर 29 अक्टूबर 2020 को जारी किया गया।[7] इस सत्र में कहानी आगे बढ़ती है जिसमें बाबा के आश्रम की रंगीन तस्वीर के साथ अंधभक्ति और राजनीति को पर्दे पर दिखाया जाता है।[8] दूसरा सत्र 11 नवम्बर 2020 से ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में उपलब्ध है। इसका तीसरा सत्र जून 2022 में जारी किया गया और चौथे सत्र वर्ष 2023 में जारी होने की सम्भावना है।[9]

कहानी में बाबा (उपदेशक) का अभिनय बॉबी देओल ने किया है जिन्हें 'बबा निराला' के रूप में जाना जाता है। उनके अनुयायियों का उनपर पूरा भरोसा है और उनके अंधभक्त हैं, जो उनके कहने पर सबकुछ करने को तैयार हैं। लेकिन बाबा निराला धोकेबाज हैं जो अपने भक्तों को इस तरफ जोड़ लेता है कि वो अपनी पूरी संपत्ति आश्रम में दान कर दें और जीवन भर के लिए आश्रम से जुड़ जायें।

बीच में एक पुलीसवाला दर्शन कुमार शृंखला में आता है और आश्रम के अधिकार क्षेत्र में मिले कुछ कंकालों और शवों के राज को उजागर करने के लिए अटल हो जाता है।

हर एपिसोड में एक राज को प्रकट किया जाता है जो बाबा निराला के ईर्द्ध-गिर्द्ध घुमता है। इसी तरह दूसरे भाग में भी बहुत राज उजागर होते हैं।

  • बॉबी देओल – काशिपुर वाले बाबा निराला / मोंटी
  • चंदन रॉय सान्याल – भोपा भाई / भोपा स्वामी / भुपेन्द्र सिंह
  • अदिति पोहनकर – परमिंदर उर्फ़ पम्मी
  • तुषार पांडे – सत्ती उर्फ़ सत्विंदर लोचन
  • दर्शन कुमार – सब इंस्पेक्टर उजागर सिंह
  • अनुप्रिया गोयनका – डॉ॰ नताशा
  • त्रिधा चौधरी – बबीता
  • विक्रम कोछर – साधु शर्मा
  • अनील रस्तोगी – मुख्यमंत्री सुन्दर लाल
  • सचिन श्रॉफ़ – हुकम सिंह
  • अनुरिता झा – कविता
  • राजीव सिद्धार्थ – अक्की
  • जहाँगीर खान – माइकल राठी
  • कनुप्रिया गुप्ता – मोहिनी/ सोहिनी
  • अध्ययन सुमन – टिंका सिंह
  • तनमय रंजन – दिलावर

श्रृंखला का अवलोकन

[संपादित करें]
सीज़नएपिसोडमूल प्रसारण
1928 अगस्त 2020 (2020-08-28)
2911 नवम्बर 2020 (2020-11-11)
315103 जून 2022 (2022-06-03)
528 फ़रवरी 2025 (2025-02-28)

सीज़न 1 (2020)

[संपादित करें]
सं.शीर्षकनिर्देशकलेखकमूल प्रसारण तिथि
1"प्राण प्रतिष्ठा (अमर)"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल28 अगस्त 2020 (2020-08-28)
2"गृह प्रवेश"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल28 अगस्त 2020 (2020-08-28)
3"दुःस्वप्न"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल28 अगस्त 2020 (2020-08-28)
4"सेवादार"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल28 अगस्त 2020 (2020-08-28)
5"अमृत सुधा"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल28 अगस्त 2020 (2020-08-28)
6"विषहरण"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल28 अगस्त 2020 (2020-08-28)
7"गति रोध"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल28 अगस्त 2020 (2020-08-28)
8"शुद्धिकरण"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल28 अगस्त 2020 (2020-08-28)
9"महाप्रसाद"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल28 अगस्त 2020 (2020-08-28)

सीज़न 2 (2020)

[संपादित करें]
सं.शीर्षकनिर्देशकलेखकमूल प्रसारण तिथि
1"त्रिया - चरित्र"अमरनाथहबीब फ़ैसल11 नवम्बर 2020 (2020-11-11)
2"छद्म - वेश"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल11 नवम्बर 2020 (2020-11-11)
3"नाग - पाश"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल11 नवम्बर 2020 (2020-11-11)
4"मृग - तृष्णा"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल11 नवम्बर 2020 (2020-11-11)
5"कालिया - मर्दन"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल11 नवम्बर 2020 (2020-11-11)
6"छद्म - युद्ध"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल11 नवम्बर 2020 (2020-11-11)
7"मोह - भंग"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल11 नवम्बर 2020 (2020-11-11)
8"कूट - नीति"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल11 नवम्बर 2020 (2020-11-11)
9"चक्र - वाट"प्रकाश झाहबीब फ़ैसल11 नवम्बर 2020 (2020-11-11)

सीज़न 3 (भाग 1 - 2022 और भाग 2 - 2025)

[संपादित करें]
सं.शीर्षकनिर्देशकलेखकमूल प्रसारण तिथि
1"इन्द्र - प्रस्थ"प्रकाश झाहस्साम तारिक3 जून 2022 (2022-06-03)
2"चक्रव्यूह"प्रकाश झाहस्साम तारिक3 जून 2022 (2022-06-03)
3"चरण - कमल"प्रकाश झाहस्साम तारिक3 जून 2022 (2022-06-03)
4"गुरु - दक्षिणा"प्रकाश झाहस्साम तारिक3 जून 2022 (2022-06-03)
5"काम - वाटिका"प्रकाश झाहस्साम तारिक3 जून 2022 (2022-06-03)
6"स्वर्ग - लोक"प्रकाश झाहस्साम तारिक3 जून 2022 (2022-06-03)
7"हलाहल"प्रकाश झाहस्साम तारिक3 जून 2022 (2022-06-03)
8"कुचक्र"प्रकाश झाहस्साम तारिक3 जून 2022 (2022-06-03)
9"शंख - नाद"प्रकाश झाहस्साम तारिक3 जून 2022 (2022-06-03)
10"महाभियोग"प्रकाश झाहस्साम तारिक3 जून 2022 (2022-06-03)
11"कोप - भवन"प्रकाश झाTBD28 फ़रवरी 2025 (2025-02-28)
12"प्रायश्चित"प्रकाश झाTBD28 फ़रवरी 2025 (2025-02-28)
13"प्रेम - पाश"प्रकाश झाTBD28 फ़रवरी 2025 (2025-02-28)
14"काला - सच"प्रकाश झाTBD28 फ़रवरी 2025 (2025-02-28)
15"अग्नि - परीक्षा"प्रकाश झाTBD28 फ़रवरी 2025 (2025-02-28)

विपणन और रिलीज़

[संपादित करें]

इस वेब श्रृंखला के दोनों सीज़नों का आधिकारिक ट्रेलर क्रमशः 16 अगस्त 2020 को[10] और 29 अक्टूबर 2020 को एमएक्स प्लेयर द्वारा यूट्यूब पर जारी किया गया।[11]

सीज़न 1 और सीज़न 2 को क्रमशः 28 अगस्त 2020 और 11 नवम्बर 2020 से ओटीटी मंच एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराया गया।[12] इस श्रृंखला का टेलीविज़न प्रीमियर 11 अक्टूबर 2021 को द क्यू पर किया गया।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Desk, NH Web (2020-08-18). "MX Player drops the trailer of 'Aashram'". National Herald (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-04-13. {{cite web}}: |last= has generic name (help)
  2. "Bobby Deol's Aashram, The Gone Game, Malayalam flick Veyil: Trailers released this week - Entertainment News , Firstpost". Firstpost. 2020-08-18. अभिगमन तिथि: 2021-04-13.
  3. "'Aashram' trailer unveiled: Bobby Deol-प्रकाश झा shed light on politics in spiritual world". DNA India (अंग्रेज़ी भाषा में). 2020-08-17. अभिगमन तिथि: 2021-04-13.
  4. Desk, India com Entertainment (2020-08-17). "Aashram Trailer: Bobby Deol Steps Into The Digital World as Spiritual Leader in प्रकाश झा's New Series". India News, Breaking News | India.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-04-13. {{cite web}}: |last= has generic name (help)
  5. "Aashram Trailer: Bobby Deol blends into a new role, looks promising". www.mid-day.com (अंग्रेज़ी भाषा में). 2020-08-17. अभिगमन तिथि: 2021-04-13.
  6. "Watch | Bobby Deol's 'Aashram' trailer out now". The Statesman (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2020-08-17. अभिगमन तिथि: 2021-04-13.
  7. "रिलीज हुआ बॉबी देओल की 'आश्रम 2' का ट्रेलर, तीन लोगों के ईर्द गिर्द घूम रही पूरी कहानी, देखें वीडियो". एसियानेट न्यूज़ नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड. अभिगमन तिथि: 2021-04-13.
  8. न्यूज़, एबीपी (2020-10-30). "Ashram Chapter 2 Trailer: दूसरे चैप्टर में बढ़ी काशीपुर वाले बाबा की ताकत, आस्था और राजनीति का दिखा डबल डोज". www.abplive.com. अभिगमन तिथि: 2021-04-13.
  9. Llewellyn, Tom (2022-06-03). "Aashram season 4 confirmed for 2023 only a few hours after chapter 3 premiered". HITC (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 23 फ़रवरी 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2023-10-13.
  10. "प्रकाश झा की आगामी वेब सीरीज़ आश्रम का ट्रेलर आज जारी हुआ - The Thinkera" (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2020-08-17. मूल से से 13 April 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2021-03-09.
  11. "'आश्रम' का ट्रेलर: बॉबी देओल बने संत, जो 'आस्था और अपराध' के बीच फंसा हुआ किरदार निभाते हैं". हिन्दुस्तान टाइम्स. 17 अगस्त 2020.
  12. "प्रकाश झा की वेब श्रृंखला 'आश्रम' का ट्रेलर रिलीज़, बॉबी देओल मुख्य भूमिका में". www.indulgexpress.com. 16 अगस्त 2020.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]