आखाँइन जातरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आखाँइन जातरा
अनुयायी जनजातीय और गैर-जनजातीय किसान
उद्देश्य कृषि कार्य की शुरुआत
शुभ कार्य की शुरुआत
तिथि पहला माघ

आखाँइन जातरा, हिन्दू पंचांग के माघ महीने की पहली तारीख को मनाया जाने वाला कृषि उत्सव है। झारखण्ड में आखाँइन को ‘नव वर्ष’ के रूप में मनाते हैं। साल की शुरुआत मानकर इस दिन से ही सारे शुभ कार्य शुरू किये जाते हैं। किसान परंपरा के अनुसार इस दिन से ही खेत में पहला हल चलाकर खेती की शुरुआत करते हैं। वर्तमान समय में इसे जनजातीय और गैर जनजातीय किसान दोनों समुदायों द्वारा मनाया जाता है।

आखाँइन जातरा के साथ ही टुसू पर्व का आगाज हो जाता है। टुसू परब मुख्यत: भूमिज, कोरा, मुंडा, संथाल, खड़िया, हो, गोंड, चिक बड़ाइक, उरांव, खरवार, माहली, लोहरा, सबर, करमाली, कुड़मी महतो, लोधा, बागाल, भुइंया, गोंझू और अन्य समुदायों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है।

परिचय[संपादित करें]

झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में किसान माघ मास की पहली तारीख को आखाँइन जातरा के रूप में मानते हैं। इस दिन किसान अपने खेतों में पहला हल चलाकर कृषि कार्यों का शुभारंभ करता है, जिसे हलपुनहा भी कहा जाता है।[1] प्रातः काल में, किसान अपने बैलों पर हल लगाकर खेतों में ले जाता है। जहां हल को ढाई चक्कर लगाया जाता है। आखाँइन जातरा के दिन भूमिज आदिवासी लोग "भेंजा बिंधा" (बिंधा परब)[2] और कुड़मी महतो लोग "पीठा परब" भी मनाते हैं।[3]

आधुनिक युग में, इस परंपरा में भी बदलाव होता गया। इसे किसी भी शुभ कार्यों के शुरुआत के लिए अच्छा दिन माना जाता है। शुभ कार्य जैसे - दुकान का शुभारंभ, व्यवसाय का शुभारंभ, घर की नींव डालना, ग्रहप्रवेश एवं विवाह योग्य लड़कों के लिए लड़की देखने का प्रारंभ भी इस दिन से ही होता है।[4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. महतो 'काछुआर', प्रसेनजीत; कड़ुआर, संदीप महतो. जनजातीय महापरब 'टुसु परब' और 'आखाइन जातरा: अन्न (धान्य) के महत्व का जनजातीय महापरब 'टुसु परब' और 'आखाइन जातरा' का महत्व :. संदीप महतो कड़ुआर.
  2. Bengal, India Superintendent of Census Operations, West (1965). District Census Handbook, West Bengal: Calcutta. v (अंग्रेज़ी में). Superintendent, Government Printing.
  3. Choudhury, Pranab Chandra Roy (1976). Folklore of Bihar (अंग्रेज़ी में). National Book Trust, India.
  4. "आखाइन जातरा से नए कार्यों का शुभारंभ". Hindustan. अभिगमन तिथि 2023-05-22.