सामग्री पर जाएँ

आरामाईक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(अरामी से अनुप्रेषित)
अरामी
ארמית, ܐܪܡܐܝܬ
क्षेत्रउर्वर अर्धचंद्र (लेवंट, मेसोपोटामिया, सीनाई और दक्षिणपूर्वी अनातोलिया), पूर्वी अरब[1]
समुदायअरामी और अन्य सामी लोग
प्रारंभिक रूप
उपभाषाएँ
भाषा कोड
ISO 639-3Variously:

arc  शाही अरामी

syc  शास्त्रीय सीरियाई

myz  शास्त्रीय मंदाई

xrm  अर्माज़ी

bjf  बार्ज़ानी यहूदी नव-अरामी

bhn  बोतान नव-अरामी

hrt  हेर्तेविन

aij  अंतर-ज़ाब यहूदी नव-अरामी

tmr  यहूदी बाबिली अरामी

jpa  यहूदी फ़िलिस्तीनी अरामी

jge  यहूदी-जॉर्जियाई

kqd  कोय संजाक़ नव-अरामी

lhs  म्लहसो

mid  नव-मंदाई

oar  पुरानी अरामी

sam  सामरी अरामी

syn  सेनाया नव-अरामी

syr  सूरीत

huy  ट्रैंस-ज़ाब नव-अरामी

tru  तुरोयो

trg  उरमिया नव-अरामी

amw  पश्चिमी नव-अरामी
ग्लोटोलॉगaram1259
भाषा-क्षेत्र12-AAA
सीरियाई वर्णमाला

अरामी भाषा (ארמית, ܐܪܡܐܝܬ) एक पश्चिमोत्तर सामी भाषा है जो मध्यपूर्व और उसके उत्तरी-केन्द्रीय भाग में पिछले 3000 सालों से बोली जा रही है। यह कई प्राचीन यहूदी तथा इसाई ग्रंथों की भाषा है और माना जाता है कि यीशु की मातृभाषा अरामी ही थी।

यह भाषा मृतप्राय हो गई है। सम्राट अशोक के कई शिलालेखों में अरामी लिपि का प्रयोग हुआ है।

अरामी (भाषा), सामी भाषा परिवार के उत्तर पश्चिम भाग की एक प्रसिद्ध भाषा है। अरामी मूल रूप से फ़िलस्तीन एवं सीरिया के उन प्रवासियों की भाषा थी और उत्तर में बढ़कर "आरम' अर्थात्‌ पहाड़ी प्रदेश में जाकर बस गए। अरामी की इब्रानी से बहुत अधिक समानता है। अरामी के प्राचीन अभिलेख दमिश्क के निकट ई.पू. छटी शताब्दी के आसपास के मिलते हैं।

अरामी की मुख्य दो शाखाएं हैं : (१) पूर्वी अरामी, (२) पश्चिमी अरामी।

पूर्वी अरामी की मुख्य उपभाषाएं हैं। : बेबीलोनियन, बेईअन, हरनियन एवं सीरिअक। सीरिअक को क्रिश्चिनी अरामी भी कहते हैं क्योंकि इस अरामी में ईसाइयों का धार्मिक साहित्य लिखा गया है। स्वयं ईसा भी पूर्वी अरामी बोलते थे। पूर्वी अरामी की उपर्युक्त समस्त भाषाएं उपभाषाएं प्राय: समाप्त हो चुकी हैं। इसकी कुछ आधुनिक उपभाषाओं का प्रयोग मेसोपोटेमिया के कुछ भागों में होता है।

पश्चिमी अरामी ई.पू. चौथी शताब्दी से ईसा की सावतीं शताब्दी तक पश्चिमी एशिया एवं मिस्र की मुख्य एवं संपर्क भाषा थी। पश्चिमी अरामी की मुख्य उपभाषाएँ हैं : प्राचीन अरामी, बाइबिली अरामी, फिलस्तीनी अरामी तथा सेमेरीटन अरामी। पश्चिमी अरामी में यहूदियों की अनेक धार्मिक रचनाएँ हैं। पश्चिमी अरामी की उपर्युक्त उपभाषाएं एक प्रकार समाप्त हो चली हैं। इसकी परवर्ती जीवित उपभाषा का प्रयोग लेबनाम के छोटे से भाग में होता है।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  1. Kozah, Mario; Abu-Husayn, Abdulrahim; Al-Murikhi, Saif Shaheen; Al Thani, Haya (9 December 2014). The Syriac Writers of Qatar in the Seventh Century. Gorgias Press. p. 298. ISBN 9781463236649. The Syriac writers of Qatar themselves produced some of the best and most sophisticated writing to be found in all Syriac literature of the seventh century, but they have not received the scholarly attention that they deserve in the last half century. This volume seeks to redress this underdevelopment by setting the standard for further research in the sub-field of Beth Qatraye studies.
  2. Huehnergard, J., "What is Aramaic?." Aram 7 (1995): 281