सामग्री पर जाएँ

अन्ना मणी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अन्ना मणि
അന്ന മാണി

अन्ना मणि की मूर्ति, बिड़ला औद्योगिक और प्रौद्योगिकी संग्रहालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
जन्म 23 August 1918
पीरुमेडू, केरल
मृत्यु 16 अगस्त 2001(2001-08-16) (उम्र 82 वर्ष)
तिरुवनन्तपुरम, केरल
राष्ट्रीयता भारतीय
क्षेत्र मौसम विज्ञान, भौतिक
संस्थान Indian Meteorological Department, Pune and Raman Research Institute, Bangalore

अन्ना मणि (23 अगस्त 1918 – 16 अगस्त 2001) एक भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक थीं। वह भारत के मौसम विभाग के उप-निदेशक थीं।[1] उन्होंने मौसम विज्ञान उपकरणों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किए हैं; सौर विकिरण, ओज़ोन और पवन ऊर्जा माप के विषय में अनुसन्धान किया है और कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।[2]

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

अन्ना मणि का जन्म 23 अगस्त, 1918 को पीरुमेडू, त्रवनकोर में हुआ था।[3] वह आठ बच्चों में सातवीं थीं। उनके पिता एक सिविल अभियन्ता थे। बचपन में उन्हे किताबें पढ़ना बहुत पसंद था। वायकोम सत्याग्रह के दौरान अन्ना मणि महात्मा गाँधी के काम से बहुत प्रभावित हुईं। राष्ट्रवादी आंदोलन से प्रेरित होकर उन्होंने केवल खादी के कपड़े पहनना शुरू किया। वह पहले आयुर्विज्ञान पढ़ना चाहती थीं, पर अंत में, क्योंकि उन्हें भौतिक विज्ञान में ज़्यादा दिलचस्पी थी, उन्होंंने वही पढ़ने का निर्णय लिया। 1939 में मद्रास के प्रेसिडेन्सी कॉलेज से उन्होंने भौतिक और रसायन शास्त्र में विज्ञान स्नातक (प्रवीण) की उपाधि प्राप्त की।

प्रेसिडेन्सी कॉलेज से स्नातक होने के बाद अन्ना मणि ने सी वी रमन के साथ काम किया, जहाँ उन्होंंने हीरे और माणिक के प्रकाशीय गुणों के विषय में अनुसन्धान किया। वह पाँच शोध पत्रों की लेखिका थीं, पर चूँकि उनके पास निष्णात की उपाधि नहीं थी, उन्हें पीएचडी नहीं प्रदान की गई। इसके बाद वह भौतिक विज्ञान में आगे पढ़ाई करने के लिए ब्रिटेन गईं, जहाँ अंततः उन्होंंने लंदन के इम्पीरियल कॉलेज में मौसम विज्ञान उपकरणों में विशेषज्ञता प्राप्त की। 1948 में भारत लौटने के बाद, अन्ना मणि ने पुणे के मौसम विभाग में नौकरी की। यहाँ उन्होंने मौसम विज्ञान उपकरणों के विषय में कई शोध पत्र लिखे। 1976 में वह भारत के मौसम विभाग के उप-निदेशक के पद से सेवा-मुक्त हुईं।

1994 में अन्ना मणि को स्ट्रोक हुआ और 16 अगस्त 2001 को तिरुवनन्तपुरम में उनका देहांत हुआ।

प्रकाशन

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Sur, Abha (14 October 2001). "The Life and Times of a Pioneer". The Hindu. Archived from the original on 13 अप्रैल 2014. Retrieved 7 October 2012.
  2. Sur, Abha (2007). Lilavati's daughters: The women scientists of India. Indian Academy of Science. pp. 23–25. Archived from the original on 15 मार्च 2017. Retrieved 3 मार्च 2017.
  3. Gupta, Aravind. "Anna Mani" (PDF). Platinum Jubilee Publishing of INSA. Indian National science academy. Archived from the original (PDF) on 3 सितंबर 2012. Retrieved 7 October 2012.