सामग्री पर जाएँ

अंकारा, तुर्की

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अंकारा
Ankara
राजधानी
अंकारा का ध्वज
ध्वज
उपनाम: तुर्की का हृदय
अंकारा is located in तुर्की
अंकारा
अंकारा
अंकारा (तुर्की)
अंकारा is located in यूरोप
अंकारा
अंकारा
अंकारा (यूरोप)
अंकारा is located in एशिया
अंकारा
अंकारा
अंकारा (एशिया)
निर्देशांक: 39°55′48″N 32°51′00″E / 39.93000°N 32.85000°E / 39.93000; 32.85000
देश तुर्की
प्रांतअंकारा
ज़िले25
शासन
  महापौरमंसूर यावाश (CHP)
  राज्यपालवासिब शाहीन
क्षेत्रफल[a]
  नगरीय4130.2 किमी2 (1,594.7 वर्गमील)
  महानगर25632 किमी2 (9,897 वर्गमील)
ऊँचाई938 मी (3,077 फीट)
जनसंख्या (31 दिसंबर 2024)[5]
  राजधानी58,64,049
  पदद्वितीय (तुर्की)
  महानगर[4][6]52,90,822
  महानगर घनत्व1270 किमी2 (3,300 वर्गमील)
GDP (2023)[7][8]
  कुल 2,539 अरब
  प्रति व्यक्ति₺ 4,38,242
समय मण्डलTRT (यूटीसी+03:00)
डाक कोड06xxx
दूरभाष कोड+90 312
वाहन पंजीकरण06
वेबसाइटwww.ankara.bel.tr
www.ankara.gov.tr

अंकारा (तुर्की: Ankara) तुर्की की राजधानी और इस्तांबुल के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। शहर पहले अंगोरा के नाम से जाना जाता था।

आनातोलिया में स्थित अंकारा एक प्रमुख व्यापारिक और औद्योगिक केन्द्र भी है। यह शहर तुर्की सरकार का केन्द्र है एवं यहाँ सभी विदेशी दूतावास भी स्थित हैं। तुर्की के राज्यमार्गों एवं रेलमार्ग के जाल के मध्य में स्थित होने के कारण यह व्यापार का केन्द्र है। अंगोरा शहर लम्बे बालों वाली अंगोरा बकरी और उसके कीमती ऊन, अंगोरा खरगोश, नाशपाती और शहद के लिये प्रसिद्ध था। अंकारा एक प्राचीन शहर है, जिसमें कई हत्ती, फ्रीजियन, हेलेनिस्टिक, रोमन, बीज़ान्टिन, उस्मानी पुरातात्विक स्थल मौजूद हैं। तुर्किश सांख्यिकीय संस्थान के मुताबिक, २०११ में शहर की आबादी ४३,३८,६२० थी।

189 क़बल मसीह में ये शहर रूमी सल़्तनत में शामिल हुआ और रूमी इलाके की हैसीयत से ये सल़्तनत के मशरक़ी हिस्से का दरवाज़ा बन गया। दारुलहकूमत क़िस्तनतनीह होने के बावजूद यक्का बाज़नतीनी सल़्तनत में भी इस की एहमीयत मुसल्लिम्मा थी। ये शहर 11 वीं सदी तक मुस्लिम अफ़वाज का गहवारा बनता रहा और बिलआख़िर 1071ए में सल्जूक़ सुल्तान अल्प अरसलान ने जंग मिलाज़कुरद में बाज़नतीनीओ-ं को शिकस्त दे कर ऊनातूलये की फ़तह का दरवाज़ा खोल दिया। पहली सलीबी जंग के दौरान सलीबीओ-ं ने इस पर क़ब्ज़ा करलिया। उस्मानी सल़्तनत के दूसरे फ़रमांरवा औरख़ान अव्वल ने 1356ए में शहर पर क़ब्ज़ा करलिया जबकि 1403ए में तैमूर लिंग ने अनक़रा के मुक़ाम पर बा यज़ीद यल्दरम को शिकस्त दे कर उस्मानी सल़्तनत को ज़बरदस्त नुक़्सान पानचाया लेकिन 1403ए में उस्मानीओ-ं ने दुबारा शहर को हासिल करलिया।

जंग अज़ीम अव्वल के बाद 1919ए में बैरूनी क़ब्ज़े के ख़िलाफ़ मुस्तफ़ा कमाल अतातुर्क ने अनक़रा को अपना मरकज़ बनाया और बाद अज़ां फ़तह के बाद दारुलहकूमत क़िस्तनतनीह से अनक़रा मुंतकिल करदीअ।

अर्थव्यवस्था

[संपादित करें]

ऐतिहासिक रूप से, अंगोरा बकरी से महीन चिकना ऊन मोहेयर और अंगोरा खरगोश से अंगोरा ऊन का उत्पादन शहर की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। सदियों से, इन वस्त्रों को अंकारा से यूरोप और दुनिया के अन्य भागों के लिए निर्यात किया गया। मध्य आनातोलिया तुर्की में अँगूर और वाइन उत्पादन के मुख्य स्थानों में से एक है और अंकारा, विशेष रूप से, अपने मस्कट अंगूरों के लिये प्रसिद्ध है।

अंकारा राज्य के स्वामित्व वाली और निजी तुर्की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनियों का केंद्र है। यहां रक्षा कंपनियों, जैसे तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज और अन्य कई, के औद्योगिक संयंत्र और मुख्यालय स्थित हैं। प्रत्येक दो वर्षों में लगने वाला अंतर्राष्ट्रीय रक्षा उद्योग मेला, वैश्विक हथियार उद्योग की एक सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी है। यह मेला अंकारा या इस्तांबुल में लगाया जाता है।

अंकारा में रोजगार का एक बड़ा प्रतिशत राज्य संस्थाओं जैसे मंत्रालयों, तुर्की सरकार और अन्य प्रशासनिक निकायों द्वारा प्रदान किया जाता है।

दर्शनीय स्थल

[संपादित करें]
  • अंकारा नृवंशविज्ञान संग्रहालय
  • आनातोलियाई सभ्यताओं का संग्रहालय
  • स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय
  • अंकारा विमानन संग्रहालय
  • राज्य कला और मूर्तिकला संग्रहालय

तुर्की में, अंकारा विशेष रूप से बहुत सारे विश्वविद्यालयों के घर के रूप में जाना जाता है। यहाँ के कई विश्वविद्यालय देश में बेहद प्रतिष्ठित हैं।

  • अंकारा विश्वविद्यालय
  • ग़ाज़ी विश्वविद्यालय
  • मध्य पूर्व तकनीकी विश्वविद्यालय
  • बिलकेन्त विश्वविद्यालय
  • तुर्किश सैन्य अकादमी
  • तुर्किश राष्ट्रीय पुलिस अकादमी

आतंकवादी हमले

[संपादित करें]

तुर्की की राजधानी अंकारा में 17 फरवरी 2016 आतंकवादी हमला हुआ।[9]

तुर्की की राजधानी अंकारा के किज़िलय स्क्वायर में 13 मार्च 2016 को आतंकी हमला हुआ। जिसमें 30 से ज्यादा लोग मारे गए।[10]

तुर्की के इन्स्ताम्बुल में आतंकी हमला हुआ था जिसमें ३९ लोग मरे गये थे जिसमें से २ भारतीय थे। यह हमला १ जनुअरी २०१७ को हुआ था।[11]

तुर्की की राजधानी अंकारा के सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बहर १० अक्टूबर २०१५ को आतंकी हमला हुआ|हमले में १०९ लोग मारे गय और ५०० लोग घायल हुए।[12]

मुख्य आकर्षण

[संपादित करें]

प्राचीन/पुरातात्विक साइटें

[संपादित करें]
अंकारा गढ़

अंकारा गढ़

[संपादित करें]

अंकारा गढ़ की नींव एक प्रमुख लावा (39 ° 56 ′ 28 ″ n 32 ° 51 ′ 50 ″ e/39.941 ° n 32.864 ° E/३९.९४१; ३२.८६४) पर गलाटियन्स द्वारा रखी गई थी, और बाकी रोमन द्वारा पूरा किया गया था।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "İl ve İlçe Yüz Ölçümleri – Ankara Province (25,632 km²)". www.harita.gov.tr. Harita Genel Müdürlüğü (HGM). 2014.
  2. İlker, Alan; Zerrin, Demirörs; Rüya, Bayar; Kerime, Karabacak (10 June 2020). "The Case Of Ankara Province (25,653.46 km²)". Ankara University (www.ankara.edu.tr). International Journal of Geography and Geography Education (IGGE), 42; pg.650–667.
  3. 1 2 "Gölbaşı (1,508.61 km²) – Ankara Province (25,575.94 km²) (pg.3)" (PDF). www.csb.gov.tr. T.C. Çevre, Şehircilik ve İklim Değişikliği Bakanlığı. 2020.
  4. 1 2 "Ankara City: the population and area of the districts". CityPopulation.de.
  5. "The Results of Address Based Population Registration System, 2024". www.tuik.gov.tr. Turkish Statistical Institute. 6 February 2025. अभिगमन तिथि: 6 February 2025.
  6. "Nüfus ve Demografi – Toplam Nüfus" (the year is updated). www.tuik.gov.tr. Turkish Statistical Institute. अभिगमन तिथि: 8 February 2023.
  7. ""Gross Domestic Product by Provinces (2023) - [Tables 1 and 3]". www.tuik.gov.tr. Turkish Statistical Institute. 12 December 2024. अभिगमन तिथि: 12 December 2024.
  8. "Ulusal Hesaplar - Kişi başına GSYH ($)" [National Accounts - GDP per capita ($)]. www.tuik.gov.tr (तुर्की भाषा में). Turkish Statistical Institute. अभिगमन तिथि: 12 December 2024.
  9. "संग्रहीत प्रति". 30 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 अक्तूबर 2017.
  10. "संग्रहीत प्रति". 29 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 अक्तूबर 2017.
  11. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 29 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 29 अक्तूबर 2017.
  12. "संग्रहीत प्रति". 12 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 25 दिसंबर 2017.
  1. Ankara Province / Metropolitan municipality [25,632 km² (including lake)[1][2][3] / 24,521 km² (excluding lake) according to the Turkish Statistical Institute – TÜİK], is a province (il) of Turkey which has 25 districts (ilçe) and 9 of these districts form the urban area of Ankara city (4,130.2 km² including lake).[4]
    Altındağ = 158.2 km²
    Çankaya = 454.2 km²
    Etimesgut = 283.2 km²
    Gölbaşı = 1,508.6 km² (a small area is part of the city proper)[3]
    Keçiören = 152.2 km²
    Mamak = 345.7 km²
    Pursaklar = 133.7 km²
    Sincan = 862.3 km²
    Yenimahalle = 232.1 km²
सन्दर्भ त्रुटि: "lower-alpha" नामक सन्दर्भ-समूह के लिए <ref> टैग मौजूद हैं, परन्तु समूह के लिए कोई <references group="lower-alpha"/> टैग नहीं मिला। यह भी संभव है कि कोई समाप्ति </ref> टैग गायब है।