नोंगमाइथेम रतनबाला देवी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नोंगमाइथेम रतनबाला देवी
व्यक्तिगत विवरण
नाम Nongmaithem Ratanbala Devi
जन्म तिथि 2 दिसम्बर 1999 (1999-12-02) (आयु 24)[1]
जन्म स्थान मणिपुर
खेलने की स्थिति Forward
क्लब का विवरण
वर्तमान क्लब Sethu FC
नम्बर 7
वरिष्ठ क्लब
वर्ष क्लब खेल (गोल)
2017-18 KRYPHSA F.C. 6 (7)
2019- सेतु एफसी 7 (7)
राष्ट्रीय टीम
2014 India U19
2017- भारत 24 (10)
  • केवल घरेलू लीग में वरिष्ठ क्लब उपस्थिति और किए गए गोलों की संख्या नवीनतम जानकारी 23 May 2019.


† राष्ट्रीय टीम में उपस्थिति और 10 April 2019 तक किए गोलों की संख्या

नोंगमिथेम रतनबाला देवी (जन्म 2 दिसंबर 1999) मणिपुर की एक फुटबॉल खिलाड़ी हैं। [1] वह भारतीय महिला लीग और भारत की महिला फुटबॉल टीम में सेतु एफसी के लिए खेलती हैं। उन्होंने एएफसी कप क्वालीफायर 2018 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। [2] भारतीय महिला फ़ुटबॉल टीम और इंडियन वुमेन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) में क्रिफ्शा एफसी फ़ुटबॉल क्लब के लिए खेलती हैं।

व्यक्तिगत जीवन और पृष्ठभूमि[संपादित करें]

मणिपुर के बिश्नुपुर ज़िले के नामबोल खाथोंग में 12 फ़रवरी 1999 को पैदा हुईं नोंगमाइथेम रतनबाला देवी ने मौज-मस्ती के लिए पड़ोस के लड़कों के साथ फुटबॉल खेलना शुरू किया था। उनके पिता निजी कंपनी में ड्राइवर थे और उन पर अपने पाँच बच्चों को पालने की ज़िम्मेदारी थी ऐसे में आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने रतनबाला देवी के फ़ुटबॉल करीयर को आगे बढ़ाया। [3]

भारतीय महिला फ़ुटबॉल टीम के लिए खेलने के उद्देश्य से रतनबाला देवी मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आयोजित भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुई। साई के केंद्र में कोच और प्रशिक्षण सुविधाएं थीं, लेकिन उनके पास टूर्नामेंट में खेलने के लिए टीम नहीं थी।

लिहाजा, देवी ने स्थानीय क्रिफ्सा एफसी (कंगचप रोड यंग फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन) क्लब जॉइन किया। यहाँ उन्हें प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ साथ कोच ओजा छाओबा भी मिले। जल्द ही वो विभिन्न घरेलू प्रतियोगिताओं में अपने गृह राज्य मणिपुर का प्रतिनिधित्व करने लगीं।[3]

प्रोफ़ेशनल उपलब्धियां[संपादित करें]

रतनबाला देवी के नेतृत्व में मणिपुर को कई घरेलू प्रतियोगिताओं में जीत मिली।[3] वो 2015 में भारतीय महिला जूनियर टीम में चुनी गईं। 2017 में वो भारतीय सीनियर महिला टीम में चुनी गईं और पहली बार उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालाँकि उन्हें बतौर फॉरवर्ड खेलना पसंद है लेकिन राष्ट्रीय टीम के लिए वे मीडफील्डर और डिफेंस दोनों जगहों पर खेलती हैं।[4] उन्होंने 2020 में भारतीय महिला लीग के चौथे संस्करण में अपनी टीम को फ़ाइनल में पहुँचाया।[5]

रतनबाला देवी नेपाल में आयोजित पाँचवी सैफ चैंपियनशिप 2019 में भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं। 2019 में उस भारतीय टीम का हिस्सा भी थीं जिसने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भी वे भारतीय टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग और इंडोनेशिया के बीच फ्रेंडली मैच खेले हैं। इंडोनेशिया के ख़िलाफ़ एक मैच में देवी ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक बनाई। [6][7] स्पेन में 2019 के कोटिफ कप में, देवी ने बोलिविया के ख़िलाफ़ जीत में दो गोल किए थे।[8]

उनकी विशेष क्षमताओं को देखते हुए एआईएफ़एफ़ ने उन्हें "भारतीय महिला टीम के मिडफील्ड की जान" बताया है।[9]

कैरियर सांख्यिकी[संपादित करें]

आखरी अद्यतन 10 April 2019
अंतर्राष्ट्रीय कैप्स और लक्ष्य
वर्ष कैप्स गोल
2017 3 1
2018 3 1
2019 17 8
संपूर्ण 23 10

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Ratanbala Devi profile by AIFF". AIFF.
  2. "Welcome to All India Football Federation". www.the-aiff.com. अभिगमन तिथि 2018-11-18.
  3. "एन रतनबाला देवी: मिडफील्ड की शानदार खिलाड़ी जो है भारतीय फुटबॉल टीम की जान". BBC News हिंदी. अभिगमन तिथि 2021-02-18.
  4. Staff, Scroll. "Football: Meet Ratanbala Devi, the 19-year-old forward for the Indian women's team". Scroll.in (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-18.
  5. Sportstar, Team. "IWL: KRYPHSA sets up final with Gokulam Kerala". Sportstar (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-18.
  6. Sureis (2019-03-23). "India hit Nepal for six, win fifth straight title". The Himalayan Times (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-18.
  7. Jan 27, PTI /; 2019; Ist, 19:30. "Ratanbala hat-trick helps Indian women's football team beats Indonesia 3-0 | Football News - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-18.
  8. "Ratanbala Devi brace powers Indian women's football team to 3-1 victory over Bolivia in COTIF Cup - Sports News , Firstpost". Firstpost. 2019-08-04. अभिगमन तिथि 2021-02-18.
  9. www.the-aiff.com https://www.the-aiff.com/players/profile/29988. अभिगमन तिथि 2021-02-18. गायब अथवा खाली |title= (मदद)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]