सदस्य:Pranavsuresh17/प्रयोगपृष्ठ/3

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ओलिव रिडले समुद्री कछुए[संपादित करें]

ओलिव रिडले समुद्री कछुए
ओडिशा, भारत के गहिरमाथा समुद्र तट पर एक ओलिव रिडले कछुआ।
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: ऐनिमेलिया
संघ: कोरडेट
वर्ग: रेपटील्या
गण: टेश्टुडिन
कुल: षीलौनीडाई
वंश: लेपिडोचेलीस
जाति: ले. ओलिविएसा
द्विपद नाम
लेपिडोचेलीस ओलिविएसा
(जोहान फ्रेडरिक वॉन एसशौलट्स, 1829)

ओलिव रिडले समुद्री कछुए (लेपिडोचेलीस ओलिविएसा), जिसे प्रशांत रिडले समुद्री कछुए भी कहा जाता हैं, दुनिया में पाए जाने वाले सभी समुद्री कछुए से सबसे छोटा हैं और सबसे प्रचुर मात्रा में पाये जाने वाला समुद्री कछुआ हैं। समुद्री कछुए की इस प्रजाति और ̺उष्णकटिबंधीय पानी में पाए जाते हैं। यह कछुआ मुख्य रूप से ̪प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर में पाए जाते हैं। वे अटलांटिक महासागर के गर्म पानी में भी पाए जा सकते हैं।[2]

समुद्री कछुए की इस प्रजाति और उससे संबंधित केम्पस रिडले कछुए प्रजाति, उनके “अरबीदा” नामक द्रव्यमान घोंसले के लिए अच्छी तरह से जाने जाते हैं। “अरबीदा”, का अर्थ यह हैं की एक ही समुद्र तट पर, हजारों मादा कछुए एक साथ आती हैं और अंडे देती हैं।[3]

विवरण[संपादित करें]

अंडे से बाहर निकला हुआँ, कछुए के बच्चा।

ओलिव रिडले कछुआ लगभग २ फीट की लंबाई तक बढ़त हैं। ओलिव रिडले कछुए को उसका नाम उसके जैतून सा हरे रंग के कैरपेस से मिलता हैं, जो दिखने में दिल के आकार और गोलाकार होता हैं। कछुए की खोल को कैरपेस बुलाया जाता हैं। नर और मादाएं एक ही लंबाई के होते हैं। हालांकि, नर के तुलना में मादा के पास थोड़ी अधिक गोल गोलाकार कैरपेस होती हैं। कैरपेस पीठ की तरफ चपटा होता हैं और उसके पेट की तरफ सबसे ऊंचा होता हैं। ओलिव रिडले कछुए का सिर ऊपर से त्रिकोण जैसा दिखाई देता हैं। इस प्रजाति में पैडल के जैसे दिखने वाले आगे के अंग हैं और प्रत्येक अंग में दो पंजे हैं । ओलिव रिडले कछुए का ऊपरी हिस्से, रंग में जैतूनसा हरे रंग के होते हैं, लेकिन कभी कभार कैरपेस पर बढ़ने वाले शैवाल के कारण लाल रंग दिखाई पड़ता हैं। [4]

अंडा से बाहर आने के बाद, कछुए के बच्चे काला रंग के दिखाई पड़ते हैं। कछुए के बच्चे का कैरपेस ३७ से ५० मिलीमीटर की लंबाई का होता हैं। एक पतली, सफेद रेखा कैरपेस के सीमा पर होती हैं।[5]

ओलिव रिडले कछुए ५० किलोग्राम से कम वजन के होते हैं। वयस्क मादा का औसत वजन ३५.४५ किलोग्राम था,जबकि वयस्क नर का वजन बहुत कम था, औसतन ३३.०० किलोग्रामअंडे से बाहर निकले कछुए के बच्चे, का वजन आमतौर पर १२.० और २३.३ ग्राम के बीच होता हैं।[6]

वितरण[संपादित करें]

ओलिव रिडले कछुए, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर में भारत, अरब, जापान, माइक्रोनेशिया, दक्षिणी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के गर्म और उष्णकटिबंधीय पानी में पाए जाते हैं। अटलांटिक महासागर में, ओलिव रिडले कछुए अफ्रीका के पश्चिमी तट और उत्तरी ब्राज़ील, सूरीनाम, गुयाना, फ्रेंच गुयाना और वेनेजुएला के तटों पर देखा गया हैं। ओलिव रिडले कछुए गैलापागोस द्वीपसमूह और चिली से कैलिफोर्निया की खाड़ी तक के प्रशांत महासागर में भी पाया जाता हैं।[7] समुद्री कछुए की अन्य प्रजातियों की तुलना में ओलिव रिडले कछुए का प्रवासी आंदोलनों कम तीव्रता से अध्ययन किया गया हैं, लेकिन वे ८० से अधिक देशों के तटीय जल का उपयोग करते हैं, ऐसा माना जाता हैं। ऐतिहासिक रूप से, इस प्रजाति दुनिया में सबसे प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाला समुद्री कछुए माना जाता हैं। अकेले १९६८ में मेक्सिको के तटों पर करीब एक मिलियन से अधिक ओलिव रिडले कछुए वाणिज्यिक रूप से पकड़े गए थे। [8]

पैमाने पर किए जाने वाले शोषण के युग से पहले, मेक्सिको के प्रशांत महासागर की आबादी कम से कम १० मिलियन होने का अनुमान लगाया गया था। हाल ही में, २००४ में वयस्क मादा की वैश्विक आबादीमिलियन हो गई हैं और २००८ में वयस्क मादा की वैश्विक आबादी ८५२,५५० तक घट गई हैं। यह संकेत देता हैं की वयस्क मादा की वैश्विक आबादी २८ से ३२% की कमी केवल एक पीढ़ी (यानी २० साल) में हो गई हैं।[9]


ओलिव रिडले कछुए का घोंसला बनाने का स्थान।


उनके घोंसले का स्थान[संपादित करें]

समुद्री कछुए की इस प्रजाति उनके “अरबीदा” नामक द्रव्यमान घोंसले के लिए अच्छी तरह से जाने जाते हैं। “अरबीदा”, का अर्थ यह हैं की एक ही समुद्र तट पर, हजारों मादा कछुए एक साथ आती हैं और अंडे देती हैं। मादा उसी समुद्र तट पर लौटती हैं अंडे देने, जहां उसका जन्म हुआ था। मादा ओलिव रिडले कछुए लगभग डेढ़ फीट गहरी शंक के आकार की घोंसला बनाती हैं। यह शंक के आकार की घोंसला अपने पीछे के पाव से बड़ी मेहनत से खुदाई करती हैं। हिंद महासागर में, घोंसला का अधिकांश हिस्सा,ओडिशा के गहिरमाथा के पास दो या तीन बड़े समूहों में पाया जाता हैं। ओडिशा का तट कछुओं का सबसे बड़ी द्रव्यमान घोंसला स्थल हैं, इसके बाद मेक्सिको और कोस्टा रिका के तट जहाँ समुद्री कछुए बड़ी द्रव्यमान घोंसला बनाते हैं। १९९१ में, ओडिशा के तट पर एक हफ्ते में ६००,००० से अधिक कछुओं ने घोंसला बनाया था। लेकिन फिर भी, हिंद महासागर के अधिकांश क्षेत्रों में ओलिव रिडले कछुए को दुर्लभ माना जाता। समुद्री कछुए 'प्रवासी प्रजाति सम्मेलन' के तहत संरक्षित हैं।[10]

व्यवहार[संपादित करें]

कोस्टा रिका में किए गए शोध से यह ग्यात हूआँ है की, समुद्र तट के पास पाए गए मैथुन करने वाले समुद्री कछुए के जोडे समुद्रो, निषेचन के लिए जिम्मेदार नहीं हो सकते हैं‍।[11]ओडिशा (भारत) के केंद्रपाड़ा जिले का गहिरमाथा बीच,जो अब भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य का एक हिस्सा है, इन कछुओं के लिए सबसे बड़ा प्रजनन मैदान बन गया हैं।[12] ओलिव रिडले समुद्री कछुए हर साल नवंबर की शुरुआत में उड़ीसा के तट पर संभोग और घोंसले बनाने के लिए प्रवास करते हैं। गहिरामाथा तट पर हर साल १००,००० से ५००,००० घोंसले बनाए जाते हैं। समुद्री कछुए 'प्रवासी प्रजाति सम्मेलन' के तहत संरक्षित हैं। ओलिव रिडले कछुए मुख्य रूप से मांसाहारी होता है, खासकर जीवनचक्र के अपरिपक्व चरणों में।ओलिव रिडले कछुए के सामान्य आहार में, जेलीफ़िश, समुद्री अर्चिन, घोंघे,झींगा और केकड़े सम्मलित हैं। अन्य खाद्य स्रोतों से रहित क्षेत्रों में, ओलिव रिडले कछुए को रेशायुक्त शैवाल का सेवन करते हैं।[13]

ओलिव रिडले कछुए के कुछ तस्वीरें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Abreu-Grobois, A & Plotkin, P. (IUCN SSC Marine Turtle Specialist Group) 2008. Lepidochelys olivacea. The IUCN Red List of Threatened Species 2008: e.T11534A3292503. http://dx.doi.org/10.2305/IUCN.UK.2008.RLTS.T11534A3292503.en. Downloaded on 11 February 2019.
  2. https://www.wwfindia.org/about_wwf/priority_species/lesser_known_species/olive_ridley_turtle/
  3. https://www.fisheries.noaa.gov/species/olive-ridley-turtle
  4. https://repository.library.noaa.gov/view/noaa/15966
  5. https://conserveturtles.org/information-about-sea-turtles-olive-ridley-sea-turtle/
  6. https://www.worldwildlife.org/species/olive-ridley-turtle
  7. https://www.bbc.com/news/uk-wales-38763300
  8. http://www.environment.gov.au/cgi-bin/sprat/public/publicspecies.pl?taxon_id=1767
  9. http://oceana.org/sites/default/files/reports/Forging20a20Future20for20Pacific20Sea20Turtles1.pdf
  10. https://repository.library.noaa.gov/view/noaa/15966
  11. https://www.wwfindia.org/about_wwf/priority_species/lesser_known_species/olive_ridley_turtle/
  12. Abreu-Grobois, A & Plotkin, P. (IUCN SSC Marine Turtle Specialist Group) 2008. Lepidochelys olivacea. The IUCN Red List of Threatened Species 2008: e.T11534A3292503. http://dx.doi.org/10.2305/IUCN.UK.2008.RLTS.T11534A3292503.en. Downloaded on 11 February 2019.
  13. https://www.nationalgeographic.com/animals/reptiles/o/olive-ridley-sea-turtle/