सोंगख्ला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सोंगख्ला
สงขลา / Songkhla
सोंगख्ला is located in थाईलैण्ड
सोंगख्ला
सोंगख्ला
थाईलैण्ड में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: सोंगख्ला प्रान्त, थाईलैण्ड
जनसंख्या (2006): 75,048
मुख्य भाषा(एँ): थाई
निर्देशांक: 7°12′22″N 100°35′48″E / 7.20611°N 100.59667°E / 7.20611; 100.59667

सोंगख्ला (थाई: สงขลา, अंग्रेज़ी: Songkhla), जिसे सिंग्गोरा (मलय: ซิงกอรา) भी कहा जाता है, थाईलैण्ड के दक्षिणी भाग के सोंगख्ला प्रान्त में स्थित एक नगर है जो उस प्रान्त का मुख्यालय भी है। यह शहर सोंगख्ला झील के थाईलैण्ड की खाड़ी पर खुलने वाले मुख के समीप बस्स हुआ है। सोंगख्ला क्रा थलसंधि के पूर्वी तट पर स्थित एक मुख्य बंदरगाह है और मत्स्योद्योग भी इसकी आर्थिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण भाग है। थाईलैण्ड की राष्ट्रीय राजधानी बैंकॉक सोंगख्ला से लगभग ९६८ किमी उत्तर में स्थित है जबकि पड़ोसी देश मलेशिया की सरहद कुछ ही दूरी पर दक्षिण में है।[1]

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

"सोंगख्ला" शब्द मलय भाषा के "सिंग्गोरा" (जावी लिपि: سيڠڬورا) से परिवर्तित होकर बना है। "सिंग्गोरा" स्वयं संस्कृत के "सिंह पुरा" से विकसित हुआ था जो इसकी मूल जड़ है। सोंगख्ला के समीप एक सिंह की आकृति की पहाड़ी है और यह अनुमान लगाया जाता है कि शहर का नाम इसी पहाड़ी पर रखा गया था।[2]

चित्रदीर्घा[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Distance: Bangkok to Songkhla". Google Maps. मूल से 5 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 May 2015.
  2. Stargardt, Janice (2001). "Behind the Shadows: Archaeological Data on Two-Way Sea Trade Between Quanzhou and Satingpra, South Thailand, 10th-14th century". प्रकाशित Schottenhammer, Angela (संपा॰). The Emporium of the World: Maritime Quanzhou, 1000-1400. Volume 49 of Sinica Leidensia. Brill. पपृ॰ 309–393. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 90-04-11773-3. मूल से 8 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अप्रैल 2018.