रॉस हिमचट्टान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अंटार्कटिका के मानचित्र पर रॉस हिमचट्टान की स्थिति (लाल रंग द्वारा अंकित)

रॉस हिमचट्टान (Ross Ice Shelf) अंटार्कटिका की सबसे बड़ी हिमचट्टान है। इसका क्षेत्रफल लगभग ४,८७,००० वर्ग किमी (१,८८,००० वर्ग मील) है और चौड़ाई लगभग ८०० किमी (५०० मील) है। तुलना के लिये यह क़रीब फ़्रान्स देश के बराबर या भारत के उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहारझारखण्ड राज्यों के मिलाकर कुल क्ष्रेत्रफल के बराबर है। इसकी कुल मोटाई कई सौ मीटर है लेकिन हिमचट्टानों की ९०% प्रतिशत मोटाई पानी के नीचे होती है, इसलिये सागर के पानी के ऊपर यह हिमचट्टान १५ से ५० मीटर (५० से १६० फ़ुट) ऊची दिखती है। इसका रॉस सागर की तरफ़ का खुला किनारा लगभग ६०० किलोमीटर (३७० मील) लम्बा है।[1]

चित्रदीर्घा[संपादित करें]

सन् २००१ में रॉस हिमचट्टान की एक खाई में
हिमचट्टान के मुख का एक अंश
१९९७ में रॉस हिमचट्टान के मुख का नज़ारा
हिमचट्टान का एक दृश्य

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Antarctic Hazards Archived 2015-07-11 at the वेबैक मशीन". British Antarctic Survey. Retrieved July 2015.