गनफ़ाउन्ड्री

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गनफ़ाउन्ड्री
स्थान हैदराबाद, India
17°21′41″N 78°28′28″E / 17.36139°N 78.47444°E / 17.36139; 78.47444निर्देशांक: 17°21′41″N 78°28′28″E / 17.36139°N 78.47444°E / 17.36139; 78.47444
स्थापित 1786
वास्तु संबंधित सूचनायें
वास्तु शैली मुग़ल तोपों की निर्माण शैली
ऊँचाई (अधिकतम) 15 मीटर (49 फीट)

गनफ़ाउन्ड्री जिसे तोप का साँचा भी कहा जाता है, तोपों के गोलों की फ़ैक्ट्री के रूप में 1786 में निर्मित हुई थी। इसकी स्थापना हैदराबाद के द्वीतीय निज़ाम नवाब मीर नाज़िम अली ख़ान ने फ़तेह मैदान के निकट किया था। वर्तमान रूप से आलिया बॉयज़ हाई स्कूल इसी के स्थान पर है।

इतिहास[संपादित करें]

गनफ़ाउन्ड्री उन कई तोप के गोलों की फ़ैक्ट्रियों से एक थी जिसे 1786 में फ़्रान्सीसी जनरल मिशेल जोचिम मेरी रेमन्ड बनाया था जो कि हैदराबाद के द्वितीय निज़ाम मीर नाज़िम अली ख़ान की सेवा में था। उस समय की ऐसी फ़ैक्ट्रियों में से यही एक स्मारक मौजूद है।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The History Files: Indian Kingdom of Golconda". मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 जनवरी 2016.