वार्ता:चतुर्ध्रुव चुम्बक

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ चतुर्ध्रुव चुम्बक लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

चतुर्ध्रुव या चतुर्ध्रुवी[संपादित करें]

तकनीकी शब्दावली के अनुसार Quadrupole शब्द के लिए हिन्दी में चतुर्ध्रुव और चतुर्ध्रुवी दोनों ही सही हैं। समस्या इनके प्रयोग से उत्पन्न हो सकती है। सामान्यतः इसके साथ कुछ जोड़ने पर चतुर्ध्रुव ही काम में लेते हैं जैसे Quadrupole magnet को चतुर्ध्रुव चुम्बक लिखा जाता है हालांकि यहाँ स्पष्ट कर दूँ कि चतुर्ध्रुवी चुम्बक लिखना भी गलत नहीं है। अतः @Nishānt Omm जी कोई भी बदलाव करने से पहले उचित कारण दें। इसके अतिरिक्त दूसरा बदलाव ऑस्ट्रेलिया को औस्ट्रेलिया लिखना है। हिन्दी विकिपीडिया पर सभी जगह ऑस्ट्रेलिया ही लिखा हुआ है और इसमें किसी भी तरह के बदलाव के लिए आपको चौपाल पर चर्चा करनी चाहिये। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:29, 24 फ़रवरी 2023 (UTC)[उत्तर दें]

आप जैसे ठीक समझें 🙏 Nishānt Omm (वार्ता) 13:46, 24 फ़रवरी 2023 (UTC)[उत्तर दें]