प्रवेशद्वार:मिज़ोरम/चयनित पर्यटन स्थल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

लेंगपुई हवाई अड्डा (आईएटीए: AJLआईसीएओ: VEAZ) आइजोल, मिज़ोरम में स्थित विमानक्षेत्र है।यह हवाई अड्डा वायु सेवा द्वारा कोलकाता और गुवाहाटी से और सप्ताह में तीन फ्लाइट द्वारा इम्फाल से जुड़ा हुआ है। मिज़ोरम यह राजधानी आइजोल से ३२ कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित है। लेंगपुइ हवाई अड्डा भारत का प्रथम एवं सबसे बडआ हवाई अड्डा है, जिसका निर्माण राज्य सरकार ने कराया था। इसके साथ ही यह पूर्वोत्तर भारत का दूसरा सबसे बडआ हवाई अड्डा है।

यहां का रन-वे २५०० मीटर लम्बा है, जिसके नीचे कई पहाड़ी झरने बहते हैं। यह कारण इसे अपने आप में अनोखा बनाता है। इस हवाई अड्डॆ की निर्माण लागत ९७.९२ करोड़ रुपए आई थी, और यह दो वर्ष दो महीने की कीर्तिमान समय में तैयार हो गया था। इसका निर्माण दिसंबर १९९५ में आरंभ होकर फरवरी १९९८ में पूरा भी हो गया था।