लूची
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| लूची | |
|---|---|
| उद्भव | |
| संबंधित देश | भारत |
| देश का क्षेत्र | उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आसाम |
| व्यंजन का ब्यौरा | |
| मुख्य सामग्री | मैदा |
यदि पूड़ी आटे के स्थान पर मैदे से बनाई जाये तो यह लूची कहलाती है। लूची विशेष रूप से पूर्व में स्थित भारतीय राज्यों जैसे कि पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और ओसाम में प्रचलित है। इसे बनाने के लिए मैदे में घी का मोयन मिलाकर पानी अथवा दूध में गूंधा जाता है और फिर इसे घी या तेल में तल लिया जाता है। इसे अक्सर तरी वाली सब्जियों के साथ परोसा जाता है।