राम चंद्र सिंह प्रधान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रामचंद्र सिंह प्रधान

चुनाव-क्षेत्र लखनऊ –उन्नाव
पद बहाल
2009–2015
पद बहाल
2022 – अभी तक

जन्म 10 नवम्बर 1967 (1967-11-10) (आयु 56)
लखनऊ , उत्तर प्रदेश , भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
पेशा राजनीतिज्ञ

राम चंद्र सिंह प्रधान (जन्म 10 नवंबर 1967) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के विधान परिषद सदस्य हैं। रामचंद्र प्रधान लखनऊ - उन्नाव सीट से 2022 में विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुये| [1] [2] [3] [4]

आरंभिक जीवन[संपादित करें]

राम चन्द्र प्रधान का जन्म उनके पिता भगवती प्रसाद सिंह के घर में 10 नवम्बर 1967 को जनपद लखनऊ की ग्राम सभा धनेवा में हुआ था। उनके पिता पेशे से किसान थे। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की। उसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। राजनीति में प्रारंभिक रुचि के चलते उन्होंने छात्र राजनीति में प्रवेश किया। छात्र जीवन के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में पदार्पण कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राजनीतिक इतिहास[संपादित करें]

  • 1986 में लखनऊ विश्वविद्यालय से छात्रसंघ महामंत्री का चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज किया। [5]
  • 1999 से 2003 तक लखनऊ जिले से बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। [6]
  • 2003 से 2012 तक बहुजन समाज पार्टी के मंडल समन्वयक
  • 2003 से 2008 तक बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी
  • मई 2009 में बसपा से विधान परिषद का चुनाव लड़ निर्वाचित हुये और अप्रैल 2015 तक विधान परिषद के सदस्य रहे।
  • 2009 से 2012 तक पीसीएफ के अध्यक्ष भी रहे [7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "BJP registers thumping victory in Uttar Pradesh MLC polls, wins 33 of 36 seats". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया.
  2. "UP MLC Election Result: लखनऊ में बीजेपी की बड़ी जीत, रामचंद्र प्रधान सपा के सुनील साजन को हराकर बने एमएलसी". हिन्दुस्तान (समाचार पत्र).
  3. "लखनऊ : 3088 वोट से जीते भाजपा के रामचंद्र प्रधान, निवर्तमान एमएलसी सुनील कुमार सिंह साजन की करारी हार". अमर उजाला.
  4. "बीजेपी के रामचंद्र प्रधान 3088 वोट से जीते".
  5. "UP MLC Election 2022 Result: लखनऊ उन्नाव सीट रामचंद्र प्रधान जीते, एलयू से शुरू की थी राजनीत‍ि". Dainik Jagran.
  6. "मलिहाबाद के रहने वाले रामचंद्र प्रधान बने एमएलसी:किसान परिवार से आते हैं, मायावती सरकार में भी बने थे एमएलसी, मिला था राज्यमंत्री का दर्जा". दैनिक भास्कर.
  7. "Lucknow- Unnao MLC Result: अखिलेश के करीबी नेता सुनील सिंह साजन भी निपटे, लखनऊ-उन्नाव सीट पर बीजेपी ने खिलाया कमल". नवभारत टाइम्स.