मुंबई विश्वविद्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मुंबई विश्वविद्यालय
मुंबई विद्यापीठ
ध्येयसंस्कृत: शीलवृतफला विद्या
Motto in English
"The Fruit of Learning is Good Character and Righteous Conduct"
स्थापित18 जुलाई 1857
कुलाधिपतिके शंकरनारायणन
उपकुलपतिराजन एम. वेलुकर
स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
संबद्धताएंविश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत)
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद
ए.आई.यू
जालस्थलmu.ac.in
चित्र:UniversityofMumbaimedialogo.png
मुंबई विश्वविद्यालय

मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र का विश्वविद्यालय है। 1860 से 70 के दौरान जब भवनों का निर्माण तेजी से किया जा रहा था, उस समय, विशेषकर ओवल मैदान के किनारे, अधिकांश विक्टोरियन भवनों का निर्माण हुआ। उन दिनों मैदान समुद्र के नजदीक हुआ करता था और मुंबई विश्वविद्यालय, पश्चिम रेलवे मुख्यालय का भवन तथा उच्च न्यायालय सीधे अरब सागर के सामने थे। इनमें मुंबई विश्वविद्यालय भवन सबसे शानदार है। गिलबर्ट स्कॉट ने इसका डिजाइन तैयार किया था, यह 15वीं शताब्दी का इटेलियन भवन जैसा दिखता है। इसका भवन, इसका विशाल पुस्तकालय, कन्वोकेशन हॉल और 80 मी. ऊंचा राजाबाई टावर बहुत सुंदर है।