महारथी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
महारथी  
[[चित्र:|]]
महारथी
लेखक चंद्रप्रसाद सइकीया
देश भारत
भाषा असमिया भाषा

महारथी असमिया भाषा के विख्यात साहित्यकार चंद्रप्रसाद सइकीया द्वारा रचित एक उपन्यास है जिसके लिये उन्हें सन् 1995 में असमिया भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कहानी[संपादित करें]

महारथी की कहानी भारतीय महाकाव्य महाभारत पर आधारित है। इसका मुख्य पात्र महानायक कर्ण है। कर्ण सूर्य और कुंती के पुत्र थे। कर्ण एक कुशल योद्धा होने के साथ-साथ अपने दयालु और परोपकारी स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे। कर्ण को उसके जीवनकाल में बार-बार 'सूत-पुत्र' के रूप में अपमानित किया गया क्योंकि उसके वास्तविक माता-पिता की पहचान गुप्त रखी गई थी। महाभारत में, कौरवों के लिए लड़ने वाले कर्ण की अपने ही सौतेले भाई अर्जुन के हाथों दुखद मृत्यु हो गई।

सन्दर्भ[संपादित करें]