मनोरमा (अभिनेत्री)
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
मनोरमा हिंदी फ़िल्मों की एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई फिल्मों में खलनायिका और हास्य चरित्रों को साकार किया था। उनकी कुछ चर्चित फिल्मों में सीता और गीता, एक फूल दो माली, दो कलियां, कारवां आदि थीं। उनकी अंतिम फिल्म दीपा मेहता की 'वाटर' थी, जिसमें उन्होंने विधवा आश्रम की मुखिया की भूमिका निभाई थी। लाहौर (अब पाकिस्तान में) में अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली मनोरमा ने राजा नक्सर से निकाह किया था। दोनों विभाजन के बाद भारत आ गए थे, जहां राजा निर्माता बन गए। शुक्रवार १५ फरवरी २००८ को बंबई में संक्षिप्त बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में निधन उनका निधन हो गया। वे ८१ वर्ष की थीं। [1]