कारवाँ (1971 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कारवाँ

कारवाँ का पोस्टर
निर्देशक नासिर हुसैन
पटकथा सचिन भौमिक
निर्माता ताहिर हुसैन
अभिनेता आशा पारेख,
जितेन्द्र,
अरुणा ईरानी
संगीतकार आर॰ डी॰ बर्मन
प्रदर्शन तिथि
1971
देश भारत
भाषा हिन्दी

कारवाँ 1971 में बनी हिन्दी भाषा की थ्रिलर फिल्म है। यह ताहिर हुसैन द्वारा निर्मित और नासिर हुसैन द्वारा निर्देशित है। इसमें आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा रचित संगीत के साथ प्रमुख भूमिकाओं में जितेन्द्र और आशा पारेख है। गीतों में दो और नासिर के मनपसंद कलाकार शामिल थे; गीतकार मजरुह सुल्तानपुरी और गायक मोहम्मद रफी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस इंडिया ने "सुपर हिट" के रूप में रिकॉर्ड किया था।

संक्षेप[संपादित करें]

ये कहानी एक जवान औरत, सुनीता (आशा पारेख) की है, जिसके पिता मोहनदास (मुराद) हैं। एक दिन उन्हें पता चलता है कि उनका विश्वासपात्र कर्मचारी, राजन (कृशन मेहता) पैसों की हेराफेरी कर रहा है। जब वो उससे इस बारे में बात करता है तो वो उस पर हमला कर देता है। वो कई मंज़िला इमारत से उसे खिड़की से धक्का मार देता है। पुलिस उसे बस एक दुर्घटना सोच कर मामले को बंद कर देती है। अब राजन का मोहनदास की एकलौती बेटी से शादी करने का रास्ता साफ हो जाता है।

सुनीता अपने पिता के चले जाने के बाद काफी परेशान रहने लगती है और राजन से शादी भी कर लेती है। शादी के कुछ ही समय बाद सुनीता को सच्चाई पता चल जाती है। उसे लगता है कि राजन अपनी प्रेमिका, मोनिका (हेलेन) के साथ मिल कर उसकी हत्या करने की सोच रहा है। वो वहाँ से भाग कर अपने पिता के पुराने दोस्त से मिलकर मदद मांगने की सोचती है और उनके घर, बैंगलोर जाने लगती है। रास्ते में उसके साथ दुर्घटना हो जाती है। उसकी मुलाक़ात कारवाँ के वैन-ड्राइवर मोहन (जितेन्द्र) से होती है। मोहन को निशा (अरुणा ईरानी) बहुत प्यार करते रहती है और उसके रास्ते में आने वाले किसी को भी मार सकती है। वहीं राजन भी सुनीता की तलाश जारी रखता है।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी गीत मजरुह सुल्तानपुरी द्वारा लिखित; सारा संगीत आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी"लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी4:31
2."दैया ये मैं कहाँ आ फँसी"आशा भोंसले5:13
3."पिया तू अब तो आ जा"आशा भोंसले, आर॰ डी॰ बर्मन5:27
4."हम तो हैं राही दिल के"किशोर कुमार4:36
5."दिलबर दिल से प्यारे"लता मंगेशकर4:45
6."कितना प्यारा वादा है"मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर5:15
7."गोरिया कहाँ तेरा देस रे"मोहम्मद रफी, आशा भोंसले5:21
8."अब जो मिले है तो"आशा भोंसले3:43

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्ति पुरस्कार वितरण समारोह श्रेणी परिणाम
आशा भोंसले ("पिया तू अब तो आ जा") फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार जीत
आर॰ डी॰ बर्मन फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार नामित
अरुणा ईरानी फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार नामित

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]