भंवरसिंह सामौर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डॉ.
भंवरसिंह सामौर
जन्म15 अगस्त 1943 (1943-08-15) (आयु 80)
बोबासर, चूरू (बीकानेर रियासत)
पेशा
भाषा
राष्ट्रीयताभारतीय
उच्च शिक्षाराजस्थान विश्वविद्यालय
खिताबसाहित्य अकादमी (2020)
जीवनसाथीकुसुम कंवर
बच्चे4

डॉ.भंवरसिंह सामौर (जन्म 15 अगस्त 1943) एक भारतीय लेखक, कवि, इतिहासकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। [1] सामौर को उनकी कृति 'संस्कृति री सनातन दीठ' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 ( राजस्थानी भाषा में) से सम्मानित किया गया है। [2] उनका करियर 50 से अधिक वर्षों का है, जिसमें राजस्थानी और हिंदी भाषाओं में इतिहास, साहित्य और कविता पर लेखन शामिल है। [3] डॉ. सामौर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चूरू से सेवानिवृत्त हिन्दी व्याख्याता हैं। [4]

सामौर को राजस्थानी भाषा का विशेषज्ञ माना जाता है। वे वर्तमान में राजस्थानी-अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोश पर कार्य कर रहे हैं। [5]

फरवरी 2020 में उन्हें कविश्री काग बापू लोक साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। [6]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा[संपादित करें]

सामौर का जन्म 15 अगस्त 1943 को राजस्थान के चूरू के बोबासर गांव में हुआ था। उनके पिता उजीणदान सामौर और पितामह चतुरदान समौर थे। [7]

सामौर ने राजस्थान विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए हिंदी) का अध्ययन किया। [4]

कैरियर[संपादित करें]

सामौर राजस्थान के चूरू में लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी के व्याख्याता के रूप में कार्य किया। [4] उन्होंने गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, रतनगढ़ के वाइस-प्रिंसिपल के रूप में भी सेवा प्रदान की। [1]

सामौर द्वारा लिखित स्वामी कृष्णानंद विषयक 'युगांतरकारी सन्यासी' पुस्तक का विमोचन मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ ने मॉरीशस में किया। [7]

सामौर समाज सेवा में भी अग्रणी है, बोबासर में लोकभारती भवन के माध्यम से पुस्तकालय आंदोलन, समाज सेवा शिविरों की शुरुआत की ताकि कोई भूखा न सोए। इस कार्यक्रम को बाद में राज्य सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया और राजस्थान में इसका विस्तार किया गया। सामौर ने गुजरात के लगभग 50 गांवों में पुस्तकालयों की स्थापना में भी सहायता की। [3]

भंवरसिंह ने 2006 में साहित्य अकादमी संगोष्ठी के दौरान सत्रों की अध्यक्षता भी की थी। [8]

राजस्थान शब्दकोष भाषाविद समिति[संपादित करें]

सामौर राजस्थानी शब्दकोष परियोजना के विकास के लिए गठित भाषाई विशेषज्ञ समिति के सदस्य हैं, जिसका उद्देश्य राजस्थानी भाषा पर पद्म श्री डॉ. सीताराम लालस के कार्यों को डिजिटलआइज़ और विस्तारित करना है। [9]

प्रकाशित कृतियाँ[संपादित करें]

Source[3]

पुरस्कार[संपादित करें]

Source[3]

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 (राजस्थानी भाषा) [11]
  • कविश्री काग बापू लोक साहित्य पुरस्कार [6]
  • राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर से भाषा सेवा सम्मान अंक संस्कृति सम्मान 2013
  • राजस्थान सांस्कृतिक परिषद से संस्कृति सम्मान
  • करणी सेवा मंडल से कविराज सांवलदान आशिया पुरस्कार
  • मरुधर रा मोती पुरस्कार
  • हिन्दी साहित्य संसद से स्वर्ण पदक
  • पंडित भरत व्यास पुरस्कार
  • संप्रति संस्थान पुरस्कार
  • कन्हैयालाल सेठिया मायड़ भाषा सेवा सम्मान
  • सूरजमल मोहता साहित्य पुरस्कार [12]

ग्रन्थसूची[संपादित करें]

  • Meghwal, Bhaniram (2022). भंवर सिंह सामौर के गद्य साहित्य का अनुशीलन. HSRA Publications. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-93-5506-246-8.

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Indian Literature (अंग्रेज़ी में). Sahitya Akademi. 1999. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":4" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  2. "नेपाली एवं राजस्थानी भाषा के साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2020 घोषित". आज तक. अभिगमन तिथि 2021-08-27.
  3. "हिंदी खबर, Latest News in Hindi, हिंदी समाचार, ताजा खबर". Patrika News (hindi में). अभिगमन तिथि 2021-08-27.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link) सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":0" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  4. S.babu Rao. Whos Who Of Indian Writers. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":3" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  5. "Language Documentation in the Hindi Heartland". Linguistica Indica (अंग्रेज़ी में). 2010-07-19. अभिगमन तिथि 2021-08-27.
  6. Vyas, Rajesh Ratan (2020-02-14). "कविश्री काग बापू लोक साहित्य एवार्ड से सम्मानित होंगे भंवरसिंह सामौर - The Indian Daily". theindiandaily.in (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-08-27. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":1" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  7. Dutt, K. C. (1999). Who's who of Indian Writers, 1999: N-Z (अंग्रेज़ी में). Sahitya Akademi. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-260-0873-5. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":2" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  8. Akademi, Sahitya (2006). Annual Report (अंग्रेज़ी में). Sahitya Akademi.
  9. "राजस्थानी सबदकोश". www.rajsabadkosh.org. अभिगमन तिथि 2022-01-03.
  10. Sāmaura, Bhaṃvara Siṃha (2001). Śekhāvāṭī ke yaśasvī cāraṇa. Loka Bhāratī Bhavana.
  11. Samour, Dr Bhanwar Singh (2021). sahitya akademi awards 2020 (PDF). India: Sahitya Akademi (प्रकाशित 25 August 2021). पृ॰ 3.
  12. Samaur, Dr. Bhanwar Singh (2019). "भंवरसिंह सामौर को मिला सूरजमल मोहता साहित्य पुरस्कार". Dainik Bhaskar. अभिगमन तिथि 27 August 2021.