फास्फोरस

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फास्फोरस या फॉस्फोरस एक रासायनिक तत्त्व है जिसका संकेत P है तथा परमाणु संख्या 15 । यह शब्द ग्रीक (यूनानी) भाषा के फॉस (प्रकाश) तथा फोरस (धारक) से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ हुआ प्रकाश का धारक । ये फॉस्फेट चट्टानों में पाया जाता है । इसकी संयोजकता 1, 3 और 5 होती है । तत्वों की आवर्त सारणी में ये नाईट्रोजन के समूह में आता है ।

फॉस्फोरस एक अभिक्रियाशील तत्व है इसकारण ये मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है । कुछ खनिजों में धातुओं के फॉस्फेट मिलते हैं । पशुओं की हड्डियों में 56% कैल्शियम फॉस्फेट पाया जाता है । जन्तुओं तथा पौधों के लिए यह एक अनिवार्य तत्व है । इसका अस्तित्व कई जैव अवयवों में मिलता है ।

अनुक्रम

[संपादित करें] अपररूप

फॉस्फोरस के कोई 5 अपररूप हैं -

  1. श्वेत या पीला फॉस्फोरस
  2. लाल फॉस्फोरस
  3. सिंदूरी फॉस्फोरस
  4. काला फॉस्फोरस
  5. बैंगनी फॉस्फोरस

श्वेत फॉस्फोरस मोम जैसा मुलायम रवेदार पदार्थ होता है । इसमें लहसुन जैसी गंध होती है तथा प्रकाश में छोड़ देने पर यह धीरे धीरे पीला हो जाता है, इसीलिए इसे पीला फॉस्फोरस भी कहते हैं । इसका द्रवनांक (गलनांक) 44.1 C है तथा क्वथनांक 280.5 C । यह जल में अविलेय तथा कार्वन डाई सल्फाईड (CS2) में विलेय होता है । यह एक जहरीला पदार्थ है ।

श्वेत फॉस्फोरस को नाइट्रोजन या कार्बन डाई ऑक्साईड गैस की उपस्थिति में 250 पर गर्म करने पर यह लाल फॉस्फोरस में तब्दील हो जाता है । यह लाल रंग का रवेदास ठोस पदार्थ होता है जिसका घनत्व 2.5 तथा क्वथनांक 582 होता है । इसे 550 डिग्री सेंटीग्रेड पर N2 या CO2 गैस की उपस्थिति में वाष्प बनाकर एकाएक ठंडा करने पर यह वापस श्वेत फॉस्फोरस में परिणत हो जाता है ।

इसके अतिरिक्त फॉस्फोरस के अन्य अपररूप महत्वपूर्ण नहीं हैं । फोसफ््र्स् के पर्ख के बारे मे:लेसाइन द्।वन मे सानड़् नाइट्रीक ऍसीड आ॑॑र ए॑मोनीया ॔

[संपादित करें] प्राप्तिकरण

फॉस्फोराईट चूर्ण को बालू और कोक के साथ 1000 C पर विद्युत भट्ठी में गर्म करने पर तैयार किया जाता है । कैल्शियम सिलिकेट धातुमल बनकर बाहर आ जाता है -

Ca3(PO4)2 → 3CaSiO3 + P2O5
P2O5 + 5C → 2P+ 5CO

[संपादित करें] फॉस्फोरस के गुण

ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके यह दो प्रकार के ऑक्साईड बनाता है -

4P + 3O2 → 2P2O3
4P + 5O2 → 2P2O5

जो ये दर्शाता है कि फॉस्फोरस 3 और 5 दोनों प्रकार की संयोजकता रखता है । इसी प्रकार क्लोरीन से अभिक्रिया करके भी यह दो प्रकार के क्लोराईड बनाता है -

2P + 3Cl2 → 2PCl3
2P + 5Cl2 → 2PCl5

श्वेत फॉस्फोरस कास्टिक सोडा (NaOH) के साथ गर्म करने पर फॉस्फीन गैस उत्पन्न होती है -

4P + 3 NaOH → 3 NaH2PO2 + PH3

श्वेत फॉस्फोरस को किसी अंधेरे कमरे में रखने पर इससे निकलता हुआ प्रकाश देखा जा सकता है जो कि इसके हौले हौले दहन के फलस्वरूप निकलता है । इस गुण को स्फुरदीप्ति कहते हैं ।

[संपादित करें] उपयोग

लाल फॉस्फोरस का उपयोग दियासलाई तथा आतिशबाज़ी के सामान बनाने में किया जाता है । इसके विषैले होने के कारण यह चूहे मारने की दवाईयों में भी प्रयुक्त होता है । इसके अलावा फॉस्फर ब्रॉंज, जो कि एक उपयोगी मिश्रधातु है, बनाने में तथा कई औषधियों के निर्माण में भी इसका उपयोग किया जाता है ।

.

समूह → 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18
↓ आवर्त
1 1
H

2
He
2 3
Li
4
Be

5
B
6
C
7
N
8
O
9
F
10
Ne
3 11
Na
12
Mg

13
Al
14
Si
15
P
16
S
17
Cl
18
Ar
4 19
K
20
Ca
21
Sc
22
Ti
23
V
24
Cr
25
Mn
26
Fe
27
Co
28
Ni
29
Cu
30
Zn
31
Ga
32
Ge
33
As
34
Se
35
Br
36
Kr
5 37
Rb
38
Sr
39
Y
40
Zr
41
Nb
42
Mo
43
Tc
44
Ru
45
Rh
46
Pd
47
Ag
48
Cd
49
In
50
Sn
51
Sb
52
Te
53
I
54
Xe
6 55
Cs
56
Ba
*
72
Hf
73
Ta
74
W
75
Re
76
Os
77
Ir
78
Pt
79
Au
80
Hg
81
Tl
82
Pb
83
Bi
84
Po
85
At
86
Rn
7 87
Fr
88
Ra
**
104
Rf
105
Db
106
Sg
107
Bh
108
Hs
109
Mt
110
Ds
111
Rg
112
Uub
113
Uut
114
Uuq
115
Uup
116
Uuh
117
Uus
118
Uuo

* लैन्थनाइड 57
La
58
Ce
59
Pr
60
Nd
61
Pm
62
Sm
63
Eu
64
Gd
65
Tb
66
Dy
67
Ho
68
Er
69
Tm
70
Yb
71
Lu
** ऐक्टिनाइड 89
Ac
90
Th
91
Pa
92
U
93
Np
94
Pu
95
Am
96
Cm
97
Bk
98
Cf
99
Es
100
Fm
101
Md
102
No
103
Lr

आवर्त सारणी के इस प्रचलित प्रबन्ध में लैन्थनाइड और ऐक्टिनाइड को अन्य धातुओं से अलग रखा गया है। विस्तृत और अति-विस्तृत आवर्त सारणीओं में f-ब्लॉक और g-ब्लॉक धातुओं को भी एक साथ प्रबन्धित किया जाता है।

आवर्त सारणी में तत्त्वों की श्रेणियाँ

धातु उपधातुएं अधातु
क्षारीय धातुएँ Alkaline earth metals Inner transition elements सन्धिगत तत्व अन्य धातु अन्य अधातु हैलोजन्स आदर्श गैस
लैन्थेनाइड्स ऐक्टिनाइड्स
परमाणु क्रमांक रंग मानक ताप व दाब अवस्था को दर्शाते हैं (0 °C and 1 atm)
ठोस द्रव गैस
किनारे प्राकृतिक उपस्थिति दर्शाते हैं
आदि क्षय से कृत्रिम अनान्वेषित
en: Phosphorus   –   de: Phosphor   –   es: Fósforo   –   fr: Phosphore   –   ja: リン   –   ru: Фосфор   –   uk: Фосфор
P-TableImage.png
आवर्त सारणी में स्थिति
चिह्न: P
परमाणु संख्या: 15
chemical series: nonmetals
P,15.jpg
Electron shell 015 Phosphorus.svg
नमूना
इलेक्ट्रॉनिक ढांचा


वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ