| यश पाल |
| जन्म |
26 नवम्बर 1926 (1926-11-26) (आयु 86)
पंजाब |
| निवास |
भारत |
| नागरिकता |
भारतीय |
| क्षेत्र |
भौतिकी |
| संस्थाएँ |
भारत |
| प्रसिद्ध कार्य |
टीवी कार्यक्रम प्रस्तोता, यूजीसी के अध्यक्ष |
| पुरस्कार |
पद्म भूषण |
प्रोफ़ेसर यश पाल (जन्म: २६ नवंबर १९२६) भारतीय शिक्षाविद व वैज्ञानिक हैं। यश पाल पंजाब विश्वविद्यालय से १९४९ में भौतिकी में स्नातक बने और १९५८ से मैसेश्यूसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेकनलाजी से इसी विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
यश पाल अनेक महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे हैं जिन में शामिल हैं योजना आयोग में मुख्य सलाहकार (१९८३-१९८४), विज्ञान व तकनलाजी विभाग में सचिव (१९८४-१९८६) तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग में अध्यक्ष (१९८६-१९९१)। पाल दूरदर्शन पर अत्यंत चर्चित विज्ञान कार्यक्रम टर्निंग प्वाईंट में भागीदारी व विज्ञान को साधारण शब्दों में आम जनता तक पहुंचाने के प्रयासों के कारण लोकप्रिय रहे हैं। वे भारत की छाप जैसे टीवी के विज्ञान कार्यक्रमों के सलाहकार मंडल में भी शामिल रहे हैं।
यश पाल को भारत सरकार द्वारा सन १९७६ में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।