प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

चयनित राजनेता सूची[संपादित करें]

राजनेता 1 – 20[संपादित करें]

प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/1

एलिज़ाबेथ द्वितीय (अंग्रेज़ी: Elizabeth II) (एलिजाबेथ ऐलैग्ज़ैण्ड्रा मैरी, जन्म: २१ अप्रैल १९२६) यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, सन्त लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सन्त किट्स और नेविस की महारानी हैं। इसके अतिरिक्त वह राष्ट्रमण्डल के ५४ राष्ट्रों और राज्यक्षेत्रों की प्रमुख हैं और ब्रिटिश साम्राज्ञी के रूप में, वह अंग्रेज़ी चर्च की सर्वोच्च राज्यपाल हैं और राष्ट्रमण्डल के सोलह स्वतन्त्र सम्प्रभु देशों की संवैधानिक महारानी हैं।

एलिज़ाबेथ का जन्म लंदन में ड्यूक जॉर्ज़ षष्टमराजमाता रानी एलिज़ाबेथ के यहाँ पैदा हुईं व उनकी पढाई घर में ही हुई। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था। उनके पिता ने १९३६ में एडवर्ड अष्टम के राज-पाठ त्यागने के बाद राज ग्रहण किया। तब वह राज्य की उत्तराधिकारी हो गयी थीं। उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जनसेवाओं में हिस्सा लेना शुरु किया व सहायक प्रादेशिक सेवा में हिस्सा लिया। १९४७ में उनका विवाह राजकुमार फिलिप से हुआ जिनसे उनके चार बच्चे, चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एँड्रयू और राजकुमार एडवर्ड हैं। अधिक पढ़ें…


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/2

मोहनदास करमचन्द गांधी (जन्म:2 अक्टूबर १८६९; निधन:३० जनवरी १९४८) जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले १९१५ में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था। एक अन्य मत के अनुसार स्वामी श्रद्धानन्द ने 1915 मे महात्मा की उपाधि दी थी, तीसरा मत ये है कि गुरु रविंद्रनाथ टैगोर ने महात्मा की उपाधि प्रदान की थी 12अप्रैल 1919 को अपने एक लेख मे। उन्हें बापू (गुजराती भाषा में બાપુ बापू यानी पिता) के नाम से भी याद किया जाता है। एक मत के अनुसार गांधीजी को बापू सम्बोधित करने वाले प्रथम व्यक्ति उनके साबरमती आश्रम के शिष्य थे सुभाष चन्द्र बोस ने ६ जुलाई १९४४ को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज़ के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं। प्रति वर्ष २ अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है। अधिक पढ़ें…


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/3

निकिता कृसचेव​
निकिता कृसचेव​

निकिता सरगेयेविच ख़्रुश्चेव​ (रूसी: Никита Сергеевич Хрущёв, जन्म : १५ अप्रैल १८९४, देहांत:११ सितम्बर १९७१) शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता थे। १९५३ से १९६४ में वह सोवियत साम्यवादी पार्टी के प्रथम सचिव रहे और फिर १९५८ से १९६४ तक सोवियत संघ के प्रधान मंत्री रहे। उनके काल में भूतपूर्व सोवियत तानाशाह जोसेफ़ स्टालिन की कुछ नीतियाँ हटाई गई, राजनैतिक और आर्थिक मामलों कुछ खुलापन लाया गया और सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ावा दिया गया। उन्ही के शासनकाल में संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के बीच क्यूबाई मिसाइल संकट नामक घटना भी हुई जो कुछ समीक्षकों के अनुसार शीत युद्ध का सबसे ख़तरनाक मोड़ था। साधारण नागरिकों का जीवन बेहतर बनाने के लिए उन्होने बहुत सी नीतियाँ अपनाई लेकिन वह ज़्यादातर विफल रहीं, मसलन कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए चलाया गया नई भूमि अभियान। १९६४ में उनके साम्यवादी पार्टी के साथियों ने उन्हें अध्यक्षता से हटा दिया और उनके स्थान पर लियोनिद ब्रेझ़नेव महासचिव की कुर्सी पर और अलिक्सेय कोसिगिन प्रधान मंत्री की जगह बैठे। उसके बाद उनकी कोई राजनैतिक भूमिका नहीं रही और १९७१ को उनका दिल के दौरे से देहांत हो गया। अधिक पढ़ें…


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/4 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/4


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/5 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/5


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/6 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/6


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/7 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/7


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/8 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/8


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/9 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/9


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/10 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/10


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/11 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/11


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/12 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/12


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/13 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/13


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/14 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/14


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/15 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/15


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/16 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/16


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/17 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/17


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/18 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/18


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/19 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/19


प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/20 प्रवेशद्वार:राजनीति/चयनित राजनेता/20