पोजीट्रॉन

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पाजीट्रोन (e+) या पोजीटिव इलेक्ट्रोन (धन आवेश युक्त इलेक्ट्रोन) परमाणु में पाया जाने वाला एक मौलिक कण है। यह् धन आवेश युक्त इलेक्ट्रोन है । इसके गुण इलेक्ट्रोन के समान होते किन्तु दोनो में अंतर यह है की इलेक्ट्रोन ऋण आवेश युक्त कण है तथा पोजीट्रोन धन आवेश युक्त कण है । इसका द्रव्यमान इलेक्ट्रोन के द्रव्यमान के समान होता है । इसकी खोज सन १९३२ मैं कार्ल डी एंडरसन ने की थी । इसका विद्युत आवेश +1.602176487(40)×10−19 कूलाम्ब होता है । इसकी घूर्णन गति आधी होती है । पोजिट्रोन को β+ चिन्ह से भी दर्शाते है । जब पोजिट्रोन तथा इलेक्ट्रोन की टक्कर होती है तो दोनो नष्ट हो जाते हैं और दो गामा किरण फोटान उत्पन्न होती है ।

चिकित्सालय में उपयोग होने वाले एक्स किरण में न्यूट्रोन, गामा किरण, प्रोटोन, न्यूट्रिनो, के साथ पोजिट्रोन भी शामिल रहता है ।