पदार्थ

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान में पदार्थ (matter) उसे कहते हैं जो स्थान घेरता है व जिसमे द्रव्यमान (mass) होता है। पदार्थ और ऊर्जा दो अलग-अलग वस्तुएं हैं। विज्ञान के आरम्भिक विकास के दिनों में ऐसा माना जाता था कि पदार्थ न तो उत्पन्न किया जा सकता है, न नष्ट ही किया जा सकता है, अर्थात् पदार्थ अविनाशी है। इसे पदार्थ की अविनाशिता का नियम कहा जाता था। किन्तु अब यह स्थापित हो गया है कि पदार्थ और ऊर्जा का परस्पर परिवर्तन सम्भव है। यह परिवर्तन आइन्स्टीन के प्रसिद्ध समीकरण E=m*c2 के अनुसार होता है।

पदार्थ की मुख्य तीन अवस्थायें हैं - ठोस, द्रव तथा गैस। इसके अतिरिक्त कुछ विशेष परिस्थितियों में पदार्थ प्लाज्मा, अतितरल (सुपरफ्लुइड), अतिठोस आदि अन्य अवस्थायें भी ग्रहण करता है।

अनुक्रम

[संपादित करें] पदार्थ की अवस्थाएं

पदार्थ तीन अवस्थाओं- ठोस, द्रव और गैस में पाये जाते हैं । ताप और दाब की दी गई निश्चित परिस्थितियों में, कोइ पदार्थ किस अवस्था में रहेगा यह पदार्थ के कणों के मध्य के दो विरोधी कारकों अंतराआण्विक बल और उष्मीय ऊर्जा के सम्मिलित प्रभाव पर निर्भर करता है। अंतराआण्विक बलों की प्रवृत्ति अणओं (अथवा परमाणुओं अथवा आयनों ) को समीप रखने की होती है, जबकि उष्मीय ऊर्जा की प्रवृत्ति उन कणों को तीव्रगामी बनाकर पृथक रखने की होती है। [1]

[संपादित करें] ठोस

ठोस पदार्थ की वह अवस्था है जब उससके कणों के बीच उष्मीय ऊर्जा कम और अंतरानविक बल अधिक प्रभावी रहता है। ऐसा निम्न तापमान रहने की स्थिति में होता है। ऐसी स्थिति में उष्मीय ऊर्जा निम्न हो जाती है और अंतराआण्विक बल पदार्थ के कणों को इतना समीप कर देते हैं कि वे एक-दूसरे के साथ अनुलग्नित हो जाते हैं और निश्चित आकार ग्रहण कर लेते हैं। [2]

[संपादित करें] द्रव

[संपादित करें] गैस

[संपादित करें] संदर्भ

  1. रसायनशास्त्र, भाग-१, (कक्षा १२) , एनसीईआरटी, नई दिल्ली, पृष्ठ-२
  2. रसायनशास्त्र, भाग-१, (कक्षा १२) , एनसीईआरटी, नई दिल्ली, पृष्ठ-२

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ