तेरह उपनिवेश
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
तेरह उपनिवेश (अंग्रेज़ी: thirteen colonies, थ़रटीन कॉलॉनीज़) वे ब्रिटिश उपनिवेश थे जो पूर्वी उत्तर अमेरिका के अंध महासागर के तट पर सन् 1607 से 1733 तक स्थापित की गयी। इन उपनिवेशों ने 1776 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता का ऐलान किया और केवल उपनिवेश न रहकर संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य बन गए। यह तेरह उपनिवेश थे - डॅलावेर, पॅनसिल्वेनिया, न्यू जर्ज़ी, जोर्जिया, कन्नॅटिकट, मैसाच्यूसॅट्स बे, मॅरिलन्ड, दक्षिण कैरोलाइना, न्यू हैम्शर, वर्जिन्या, न्यू यॉर्क, उत्तर कैरोलाइना और रोड आयलॅन्ड व प्रॉविडॅन्स। यही वजह है के आधुनिक अमेरिकी ध्वज में 13 लाल और सफ़ेद धारियाँ हैं और मूल अमेरिकी झंडे में 13 तारे थे।