ट्राँसफॉर्मर्स

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
ट्राँसफॉर्मर्स

पोस्टर
निर्देशक माइकल बे
निर्माता इयान ब्राइस
टॉम डी'सैंटो
लौरेंज़ो दि बोनावेंच्यूरा
डॉन मर्फी
कहानी जॉन रॉजर्स
रॉबर्टो ओर्सी
ऐलेक्स कर्ट्ज़मैन
सितारे शिया ला बियौफ
जॉश डुहामल
टायरिस गिब्सन
मेगन फ़ॉक्स
रेचल टायलर
ऐन्थोनी ऐंडर्सन
जॉन टर्टुरो
जॉन वोइट
संगीतकार स्टिव जैबलोनस्की
छायाकार मिशेल अमंडसन
संपादक पॉल रुबेल
ग्केन स्कैंटलबरी
स्टूडियो ड्रिमवर्क्स पिक्चर्स
वितरक पैरामाउंट पिक्चर्स
प्रदर्शन की तिथि(यां) जून 28, 2007 (2007-06-28)(Australia)
जुलाई 4, 2007 (United States/Canada)
कार्यावधि 144 मिनट
देश संयुक्त राज्य अमेरिका
भाषा अंग्रेज़ी
लागत $150 मिलियन[1]
कुल कारोबार $709,709,780

ट्राँसफॉर्मर्स (अंग्रेजी: 'Transformers') 2007 में बनी अमरिकी विज्ञान पर आधारित फ़िल्म है जो ट्राँसफॉर्मर्स के खिलोनों कि श्रंखला पर आधारित है। यह ट्राँसफॉर्मर्स फिल्म श्रंखला कि पहली फिल्म है और इसका निर्देशन माइकल बे द्वारा किया गया है व स्टीवन स्पीलबर्ग ने एक्सेकटिव निर्माता की भूमिका संभाली है। फ़िल्म में शिया ला बियौफ सैम विटविकी की भूमिका में है, एक जवान लड़का जों अच्छे ऑटोबॉट्स और बुरे डीसेप्टिकॉन्स के बिच के युद्ध में फंस जाता है। यह दोनों प्रजातियां उन परग्रहियों की है जों भेस बदलकर रोज़मर्रा की मशीनों में बदल सकते है। डीसेप्टिकॉन्स ऑलस्पार्क को प्राप्त करना चाहते है, जों वह वास्तु है जिसने उनकी रोबोट प्रजाति की शुरुआत की थी, और जिसके ज़रिए वे पृथ्वी पर मौजूद मशीनों में जान डालकर अपनी सेना बनाना चाहते है। मेगन फ़ॉक्स, जोश डुहामल, टायरिस गिब्सन अन्य भूमिकाओं में है और पिटर कुलन और हुगो वेविंग्स ने ऑप्टिमस प्राइम व मेगाट्रॉन को अपनी आवाज़ दी है।

फ़िल्म के निर्माता डॉन मर्फी व टॉम डीसैंटो ने परियोजना पर कार्य शुरू किया और डीसैंटो ने २००३ में फ़िल्म की कहानी पर काम शुरू किया। उसी वर्ष स्पीलबर्ग भी फ़िल्म का भाग बन गए और उन्होंने रॉबर्टो ओर्सी और ऐलेक्स कर्ट्ज़मैन को भी इसमें शामिल कर लिया जों कथानक पर काम करने वाले थे। अमरीकी सेना और जनरल मोटर्स ने वाहन और विमान किराय पर दिए जिससे निर्माण के वक्त पैसों की काफी बचत हुई और इससे फ़िल्म वास्तविकता के करीब हो गई। हास्ब्रो ने फ़िल्म के प्रमोशन के लिए कई योजनाए अमल में लायी और उन्होंने ने कई कंपनियों से हाथ मिलाए। इसमें कॉमिक्स, खिलोने, बर्गर किंग के साथ खाद्य पदार्थ और ई-बे शामिल है।

अनुक्रम

[संपादित करें] कथानक

ऑटोबॉट्स का नेता ऑप्टिमस प्राइम ट्राँसफॉर्मर्स के ग्रह सायबरट्रॉन के पतन के बारे में कहानी बताता है। ऑटोबॉट्स और डीसेप्टिकॉन्स, जिनका नेता मेगाट्रॉन था, के बिच ऑल स्पार्क पर अधिकार के लिए चले युद्ध ने पुरे ग्रह को बर्बाद कर दिया और ऑल स्पार्क ब्रह्माण्ड में कहीं खो गया। ऑटोबॉट्स ऑल स्पार्क की मदद से सायबरटऑन को वापस बनाना चाहते है और डीसेप्टिकॉन्स उसकी मदद से ऑटोबोट्स को हरा कर ब्रह्माण्ड पर राज करना चाहते है। मेगाट्रॉन ऑल स्पार्क को ढूंढने में सफल रहा परन्तु आर्कटिक सर्कल में क्रैश होने के कारण बर्फ में जम गया। १८९७ में उसके जमे हुए शारीर के पास खोजकर्ता कप्तान अर्च्बाल्ड विटविकी गलती से आ गये और उन्होंने अनजाने में मेगाट्रॉन के दिशा संयंत्र को चालू कर दिया जिसके कारण उनके चश्मे पर ऑल स्पार्क की जगह के निर्देशांक दर्ज़ हो गए, एक ऐसा हादसा जिसके चलते उनका मानसिक संतुलन बिगड गया। सेक्टर ७, एक ख़ुफ़िया सरकारी संस्था जिसका गठन राष्ट्रपति हर्बर्ट हूवर ने किया था, को ऑल स्पार्क कोलोरेडो नदी में मिला और उन्होंने उसके शक्ति विकिरण को रोकने के लिए उसके इर्द-गिर्द हूवर बांध बनाया। जमे हुए मेगाट्रॉन को भी इस संस्था में लाया गया और उसकी जानकारी से मानवीय तकनीकों को और उन्नत बनाया गया।

वर्तमान में एक डीसेप्टिकॉन ब्लैकआउट क़तर में स्थित अमरीकी सैन्य अड्डे पर मेगाट्रॉन व ऑल स्पार्क की जगह तलाशने आ पहुँचता है। वह कंप्यूटर बेस में हैक करके जानकारी निकालने की कोशिश करता है पर उसे कैप्टन विलियम लेनॉक्स और उसकी टीम रोक देती है।

[संपादित करें] पात्र

इंसान

  • शिया ला बियौफ - सैम विटविकी।
  • जोश डुहामल - विलियम लेनॉक्स।
  • टायरिस गिब्सन - यु.एस.ए.एफ चिफ रॉबर्टस एप्पस।
  • जॉन टर्टुरो - सेमर सिमोंन्स।
  • रेचल टायलर - मैगी मैडसन।
  • ऐन्थोनी ऐंडर्सन - ग्लेन वाइटमैन।
  • मेगन फ़ॉक्स - मिकेला बेन्स।
  • केविन डन्न - रॉन विटविकी, सैम के पिता।
  • जूली वाइट - ज्युडी विटविकी, सैम की माँ।

ट्रांसफ़ॉर्मर्स

  • पिटर कुलन - ऑप्टिमस प्राइम।
  • हुगो वेविंग - मेगाट्रॉन।
  • जेस हार्नेल - आयरन हाइड।
  • चार्ली ऐडलर - स्टारस्क्रिम।
  • रॉबर्ट फ़ॉक्सवर्थ - रैचेट।
  • मार्क रायन - बंबलबी।
  • डैरियस मैकार्थी - जैज़।

[संपादित करें] संदर्भ

  1. Tourtellotte, Bob, “"Transformers" film yields big bang on fewer bucks”, Reuters, Thomson Reuters, July 1, 2007। अभिगमन तिथि: August 19, 2010।

[संपादित करें] बाहरी लिंक्स

ट्राँसफॉर्मर्स को इण्टरनेट मूवी डेटाबेस पर देखें

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ