ग्रीनलैण्ड

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
ग्रीनलैंड
Kalaallit Nunaat
ग्रीनलैंड का ध्वज ग्रीनलैंड का कुल चिह्न
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रगीत: Nunarput utoqqarsuanngoravit (ग्रीनलैंडिक)
"तुम हमारी पुरा जमीन"
ग्रीनलैंडकी स्थिति
राजधानी
(और सबसे बड़ा शहर)
नुक
64°10′ N 51°44′ O
राजभाषा(एँ) ग्रीनलैंडिक (कलालिसुत)
सरकार संवैधानिक राजशाही के अंतर्गत संसदीय लोकतंत्र
 - राजशाही मारग्रेथा II
 - उच्चायुक्त सोरेन हाल्द मोलर
 - प्रधानमंत्री कुपिक क्लेस्ट
डेनमार्क की राजशाही के अंतर्गत स्वशासी गठित देश  
 - स्व शासन 1979 
 - स्थानीय सरकार के लिए विस्तारित सक्षमता 21 जून, 2009 
क्षेत्रफल
 - कुल 2,166,086 किमी² (13 वां)
836,109 मील²
 - जल(%) 83.11
जनसंख्या
 - जुलाई 2007 अनुमान 57,564 (-)
 - जन घनत्व 0.027/किमी² (241 वां)
0.069/मील²
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) 2001 अनुमान
 - कुल $1.1 बिलियन (-)
 - प्रति व्यक्ति $20,0002 (-)
मानव विकास सूचकांक  (1998) 0.927 (उच्च) (-)
मुद्रा डेनिश क्रोन (DKK)
समय मंडल जीएमटी (यूटीसी +0 से -4)
इंटरनेट टीएलडी .gl
दूरभाष कोड +299

ग्रीनलैंड ('लोगों की भूमि') डेनमार्क राजशाही के अधीन एक स्वायत्त घटक देश है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच कनाडा आर्कटिक द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित है। हालांकि भौगोलिक रूप से यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप का एक हिस्सा है, लेकिन 18 वीं सदी के बाद से यूरोप (खास तौर पर डेनमार्क) से राजनीतिक रूप से जुड़ा हुआ है।

1979 में डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को स्वशासन प्रदान कर किया, और 2008 में ग्रीनलैंड ने स्थानीय सरकार को अधिक दक्षता हस्तांतरण के पक्ष में मत दिया। जो अगले वर्ष प्रभावी बन गई, इसके साथ ही डैनिश शाही सरकार केवल विदेशी मामलों, सुरक्षा और आर्थिक नीति तक ही सीमित रह गई।

ग्रीनलैंड क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अपने आप में एक महाद्वीप नहीं है। इसके अलावा यह दुनिया का सबसे विरल जनसंख्या वाला देश है। लेकिन 1950 के दशक के बाद से वैज्ञानिकों की यह परिकल्पना है कि यह देश वास्तव में तीन अलग-अलग द्वीपों से बना है, जो जो ग्लेशियर के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ