ख़ोतान

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
ख़ोतान मस्जिद के सामने का नज़ारा

ख़ोतान या होतान (उईग़ुर: خوتەن, ख़ोतेन; चीनी: 和田, हेतियान; अंग्रेजी: Hotan या Khotan) मध्य एशिया में चीन के शिनजियांग प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित एक शहर है जो ख़ोतान विभाग की राजधानी भी है। इसकी आबादी सन् २००६ में १,१४,००० अनुमानित की गई थी। ख़ोतान तारिम द्रोणी में कुनलुन पर्वतों से ठीक उत्तर में स्थित है। कुनलुन शृंखला में ख़ोतान पहुँचने के लिए तीन प्रमुख पहाड़ी दर्रे हैं - संजु दर्रा, हिन्दु-ताग़ दर्रा और इल्ची दर्रा - जिनके ज़रिये ख़ोतान हज़ारों सालों से भारत के लद्दाख़ क्षेत्र से व्यापारिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध बनाए हुए था।[1] यह शहर टकलामकान रेगिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर स्थित है लेकिन दो शक्तिशाली नदियाँ इसे सींचती हैं - काराकाश नदी और योरुंगकाश नदी। ख़ोतान में मुख्य रूप से उइग़ुर लोग बसते हैं।[2]

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

[संपादित करें] सन्दर्भ

  1. A system of geography, popular and scientific: A Physical, Political, and Statistical Account of the World and Its Various Divisions, James Bell, A. Fullarton and co., 1831, ... the line of the ancient thoroughfare between Khashghar and India was through Khotan ...
  2. The Rough Guide to China, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 9781405386401, ... Predominantly Uyghur, Khotan has for centuries enjoyed countrywide fame for its carpets, silk and white jade ...
वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ