ऋष्यमूक
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
ऋष्यमूक वाल्मीकि रामायण में एक पर्वत का नाम है।[1] रामायण के अनुसार ऋष्यमूक पर्वत में ऋषि मतङ्ग का आश्रम था। वालि ने दुंदुभि असुर का वध करने के पश्चात् दोनों हाथों से उसका मृत शरीर एक ही झटके में एक योजन दूर फेंक दिया। हवा में उड़ते हुए मृत दुंदुभि के मुँह से रक्तस्राव हो रहा था जिसकी कुछ बूंदें मतङ्ग ऋषि के आश्रम पर भी पड़ गयीं। मतङ्ग यह जानने के लिए कि यह किसकी करतूत है, अपने आश्रम से बाहर निकले। उन्होंने अपने दिव्य तप से सारा हाल जान लिया। कुपित मतङ्ग ने वालि को शाप दे डाला कि यदि वह कभी भी ऋष्यमूक पर्वत के एक योजन के पास भी आयेगा तो अपने प्राणों से हाथ धो देगा। यह बात उसके छोटे भाई सुग्रीव को ज्ञात थी और इसी कारण से जब वालि ने सुग्रीव को देश-निकाला दिया तो उसने वालि के भय से अपने अनुयायियों के साथ ऋष्यमूक पर्वत में जाकर शरण ली।[2]
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ "ऋष्यमूक". http://www.indianetzone.com/33/rishyamuka_mountain_range.htm. अभिगमन तिथि: 2012-05-08.
- ↑ "वालि का शाप". http://www.valmikiramayan.net/kishkindha/sarga11/kishkindha_11_frame.htm. अभिगमन तिथि: 2012-05-08.
|
||||||||||||||||