अवतार (2009 फ़िल्म)
| अवतार | |
|---|---|
पोस्टर |
|
| निर्देशक | जेम्स कैमरून |
| निर्माता | जोन लिंडाऊ |
| लेखक | जेम्स कैमरून |
| सितारे |
सैम वर्थिंगटन |
| संगीतकार | जेम्स होर्नेर |
| छायाकार | मौरो फिओरे |
| संपादक |
जेम्स कैमरून |
| स्टूडियो |
लाइटस्टॉर्म इंटरटेनमेंट |
| वितरक | 20एथ सेंचुरी फॉक्स |
| प्रदर्शन की तिथि(यां) | दिसंबर 10, 2009 (लंदन प्रीमियर) दिसंबर 18, 2009 (अमेरिका) |
| कार्यावधि | 162 मिनट[1] 171 minutes (re-release)[2] |
| देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| भाषा | अंग्रेज़ी |
| लागत | $237 मिलियन[3] $9 million+ (Re-release)[2] |
| कुल कारोबार | $2,782,275,172[4][5] |
अवतार (अंग्रेजी: Avatar) २००९ में बनी अमेरिकी[6][7] काल्पनिक विज्ञान पर आधारित फ़िल्म है जिसका लेखन व निर्देशन जेम्स कैमरून द्वारा किया गया है और इसमें सैम वर्थिंगटन, ज़ोई साल्डाना, स्टीफन लैंग, मिशेल रोड्रिग्स जोएल डेविड मूर, जिओवानी रिबिसी व सिगौरनी व्हिवर मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म २२वि सदी में रची गई है जब मानव एक बेहद महत्वपूर्ण खनिज अनओब्टेनियम को पैंडोरा पर खोद रहे होते है जो एक एक बड़े गैस वाले गृह का रहने लायक चन्द्रमा है जो अल्फ़ा सेंटारी अंतरिक्षगंगा में स्थित है।[8][9][10] इस खनन कॉलोनी का बढ़ना पैंडोरा की प्रजातियों व कबीलो के लिए खतरा बन जाता है। पैंडोरा की प्रजाति नाह्वी, जो मानवों के सामान प्रजाति है इसका विरोध करती है। फ़िल्म का शीर्षक जेनेटिक्स अभियांत्रिकी द्वारा निर्मित नाह्वी शरीरों से जुड़ा है जिन्हें मानव अपने मस्तिक्ष से नियंत्रित कर सकते है ताकि पैंडोरा के निवासियों से संवाद साध सके।[11]
अवतार का विकास कार्य १९९४ में शुरू हुआ जब कैमरून ने ८० पन्नों की कहानी फ़िल्म के लिए लिखी।[12][13] इसका चित्रीकरण कैमरून की १९९७ की फ़िल्म टाइटैनिक के पूर्ण होने पर शुरू होना था व १९९९ में रिलीज़ किया जाना था[14] परन्तु कैमरून के अनुसार उस वक्त उनकी कल्पना को चित्रित करने के लायक तकनीक उपलब्ध नहीं थी।[15] अवतार में नाह्वी की भाषा पर कार्य २००५ की गर्मियों में शुरू हुआ और कैमरून ने कथानक का व एक काल्पनिक ब्रह्मांड का विकास २००६ की शुरुआत में शुरू किया।[16][17] फ़िल्म का अधिकृत बजट $२३७ मिलियन था।[3] बाकी कार्य मिलकर इसकी लागत $२८० मिलियन से $३१० मिलियन निर्माण व $१५० मिलियन प्रचार के लिए लग गई।[18][19][20] फ़िल्म का चित्रीकरण बेहद नई व उत्तीर्ण मोशन कैप्चर तकनीक का उपयोग करके किया गया व इसे आम प्रिंट के साथ ३डी में भी रिलीज़ किया गया। साथ ही इसका ४डी प्रिंट दक्षिण कोरिया के कुछ सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया।[21]
अवतार का प्रिमियर लंदन में १० दिसंबर २००९ को हुआ व इसे १६ दिसंबर को विश्वभर में और १८ दिसंबर को अमेरिका व कनाडा में बेहद सकारात्मक समीक्षाओं[22][23] के साथ रिलीज़ किया गया। यह एक बेहद बड़ी व्यापारिक सफलता साबित हुई।[24][25][26] फ़िल्म ने रिलीज़ के पश्च्यात कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ दिए और उत्तरी अमेरिका व विश्वभर की अबतक की सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म बन गई जिसने टाइटैनिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उस फ़िल्म ने पिछली बारह वर्षों तक पकडे रखा था।[27] यह पहली फ़िल्म है जिसने $2 बिलियन का आंकड़ा पर किया है।[28] अवतार को नौ अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया[29] जिनमे सर्वश्रेष्ठ पिक्चर और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक शामिल है व इसने तिन श्रेणियों में जित हासिल की जिनमे सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ विज़्वल इफेक्ट्स और सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन शामिल है। फ़िल्म की मिडिया पर रिलीज़ ने कई बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ दिए व सर्वाधिक बिक्री बाली ब्लू-रे बन गई। फ़िल्म की सफलता के बाद कैमरून ने 20एथ सेंचुरी फॉक्स के साथ इसके दो भाग बनाने का समझौता कर लिया।
अनुक्रम |
[संपादित करें] कथानक
२१४८ में मानवों ने पृथ्वी के लगभग सभी नैसर्गिक स्रोतों को समाप्त कर दिया है। २१५४ में आरडीए कॉर्पोरेशन अनओब्टेनियम - एक बेश कीमती खनिज - का खनन पैंडोरा पर कर रही है जो एक घने जंगल से घिरा रहने लायक चंद्रमा है जो एक गैस दानव पॉलीफेमस के इर्द-गिर्द अल्फ़ा सैन्टौरी आकाशगंगा में घूम रहा है।[10] पैडोरा, जिसका वातावरण इंसानों के लिए ज़हरीला है, पर नाह्वी नाम की प्रजाति निवास करती है जो १० फुट लम्बे नीले रंग के मानव रूपी है[30] व प्रकृति के साथ अपनी देवी एवा की पूजा करते है।
पैडोरा के जैवमण्डल की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक "अवतारों" का उपयोग करते है जो मानवों और नाह्वी का मिला जुला रूप है जिसे जीन्स द्वारा जुड़े मानव जेक सूली (सैम वर्थिंगटन) नियंत्रित करता है जो एक लंगड़ा पूर्व मरीन है जिसने अपने मृत जुड़वा भाई की जगह डॉ. ग्रेस ऑगस्टिन (सिगौरनी व्हिवर) के ऑपरेटर के रूप में लि है जो अवतार कार्यक्रम की प्रमुख है। ऑगस्टिन सूली को एक अपर्याप्त प्रतिस्थापना मान कर उसे अंगरक्षक की ज़िम्मेदारी दे देती है। जैविक डेटा जमा कर रहे ग्रेस और वैज्ञानिक नॉर्म स्पेलमैन (जोएल डेविड मूर) के अवतारों की रक्षा करते हुए जेक के अवतार पर थान्टोर जिव हमला कर देता है। जेक जंगल में भाग निकलता है और वहाँ उसे नेयेत्री (ज़ोई सालडाना), एक नारी नाह्वी, बचा लेती है व अपने कबीले ले जाती है जहां नेयेत्री की माँ मोयात (सी. सी. एच. पाउंडर) जो कबीले की आध्यात्मिक मुखिया है, अपनी बेटी को जेक को अपने कबीले में शामिल करने लायक बनाने के लिए कहती है।
[संपादित करें] पात्र
- मानव
- सैम वर्थिंगटन - जेक सूली
- स्टीफन लैंग - कर्नल माइल्स क्वारीच
- सिगौरनी व्हिवर - डॉ. ग्रेस ऑगस्टिन
- मिशेल रोड्रिग्स - ट्रूडी चैकोन
- गिवोवानी रिबिसी - पार्कर सेलफ्रिज
- जोएल डेविड मूर - डॉ. नॉर्म स्पेल्मैन
- दिलीप राव - डॉ. मैक्स पटेल
- नाह्वी
- ज़ोई सालडाना - नेयेत्री
- सी. सी. एच. पाउंडर - मोयात
- वेस स्टूडि - युतुकान
- लाज़ अलोंसो - सुते
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ "BBFC rating and classification details for Avatar". December 7, 2009. http://www.bbfc.co.uk/website/Classified.nsf/ClassifiedWorks/d41e437d8c39c12d80257685004dba11. अभिगमन तिथि: August 26, 2010. "Feature Film. Classified 07 December 2009. Run Time 161m 35s"
- ↑ 2.0 2.1 James Wigney (August 15, 2010). "Avatar director slams bandwagon jumpers". Herald Sun. Australia. http://www.heraldsun.com.au/entertainment/avatar-director-slams-bandwagon-jumpers/story-e6frf96f-1225905342936. अभिगमन तिथि: August 16, 2010.
- ↑ गलती उद्घृत करें:
<ref>का गलत प्रयोग;Patten_.282009.29नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ Box Office Mojo
- कुल: "Avatar (2009)". http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=avatar.htm. अभिगमन तिथि: January 10, 2012. "$12,782,275,172"
- खास संस्करण: "Avatar (Special Edition)". http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=avatarspecialedition.htm. अभिगमन तिथि: January 10, 2012. "North America:$10,741,486; Overseas: $22,469,358"
- ↑ "Avatar". The-Numbers. Nash Information Services. http://www.the-numbers.com/movies/2009/AVATR.php. अभिगमन तिथि: March 27, 2011.
- ↑ French, Philip। “Avatar was the year's real milestone, never mind the results”, The Observer, March 14, 2010। अभिगमन तिथि: March 29, 2010।
- ↑ Johnston, Rich, “Review: AVATAR – The Most Expensive American Film Ever ... And Possibly The Most Anti-American One Too.”, Bleeding Cool, December 11, 2009। अभिगमन तिथि: March 29, 2010।
- ↑ Choi, Charles Q., “Moons like Avatar's Pandora could be found”, MSNBC, December 28, 2009। अभिगमन तिथि: February 27, 2010।
- ↑ Wilhelm, Maria; Dirk Mathison (November 2009). James Cameron's Avatar: A Confidential Report on the Biological and Social History of Pandora. HarperCollins. प॰ 4. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-06-189675-6.
- ↑ 10.0 10.1 Horwitz, Jane, “Family Filmgoer”, The Boston Globe, The New York Times Company, December 24, 2009। अभिगमन तिथि: January 9, 2010।
- ↑ गलती उद्घृत करें:
<ref>का गलत प्रयोग;Timeनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ Jeff Jensen। “Great Expectations”, Entertainment Weekly, Time Warner, January 10, 2007। अभिगमन तिथि: January 28, 2007।
- ↑ गलती उद्घृत करें:
<ref>का गलत प्रयोग;abcनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ “Synthetic actors to star in Avatar”, St. Petersburg Times, Times Publishing Company, August 12, 1996। अभिगमन तिथि: February 1, 2010।[मृत कड़ियां]
- ↑ Judy Hevrdejs; Mike Conklin। “Channel 2 has Monday morning team in place”, Chicago Tribune, August 9, 1996।
- ↑ "Crafting an Alien Language, Hollywood-Style: Professor's Work to Hit the Big Screen in Upcoming Blockbuster Avatar". USC Marshall. University of Southern California Marshall School of Business. http://www.marshall.usc.edu/news/releases/2009/crafting-alien-language-hollywood-style. अभिगमन तिथि: May 31, 2011.
- ↑ "Avatar Language". Nine to Noon. December 15, 2009.
- ↑ Barnes, Brooks, “'Avatar' Is No. 1 but Without a Record”, The New York Times, The New York Times Company, December 20, 2009। अभिगमन तिथि: December 20, 2009।
- ↑ Fritz, Ben। “Could 'Avatar' hit $1 billion?”, Los Angeles Times, Tribune Company, December 20, 2009। अभिगमन तिथि: December 20, 2009।
- ↑ गलती उद्घृत करें:
<ref>का गलत प्रयोग;vanityfairनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ "James Cameron's 'Avatar' Film to Feature Vocals From Singer Lisbeth Scott". Newsblaze.com. http://newsblaze.com/story/2009102916560100002.pnw/topstory.html. अभिगमन तिथि: December 6, 2009.
- ↑ David Germain। “"Avatar" wins Golden Globes”, Chicago Sun-Times, rogerebert.com, January 17, 2010। अभिगमन तिथि: November 8, 2010।
- ↑ D.E. Williams। “"Avatar" director James Cameron back in spotlight”, December 18, 2009। अभिगमन तिथि: November 9, 2010।
- ↑ D'Alessandro, Anthony, “'Avatar' takes $27 million in its first day”, Variety, Reed Business Information, December 19, 2009। अभिगमन तिथि: January 11, 2010।
- ↑ Douglas, Edward (December 21, 2009). "Avatar Soars Despite Heavy Snowstorms". ComingSoon.net. CraveOnline. http://www.comingsoon.net/news/movienews.php?id=61739. अभिगमन तिथि: December 21, 2009.
- ↑ Reporting by Dean Goodman; editing by Anthony Boadle। “"Avatar" leads box office, despite blizzard”, Thomson Reuters, December 20, 2009। अभिगमन तिथि: December 20, 2009।
- ↑ "All Time Worldwide Box Office Grosses". Box Office Mojo. http://www.boxofficemojo.com/alltime/world/. अभिगमन तिथि: January 27, 2010.
- ↑ "'Avatar' Wins Box Office, Nears Domestic Record". ABC News. http://abcnews.go.com/Entertainment/wireStory?id=9711561. अभिगमन तिथि: February 2, 2010.[मृत कड़ियां]
- ↑ “List of Academy Award nominations”, CNN, February 2, 2010। अभिगमन तिथि: February 2, 2010।
- ↑ Rottenberg, Josh. "James Cameron Talks Avatar: Brave Blue World," Entertainment Weekly No. 1081 (December 18, 2009): 48.
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
अवतार को इण्टरनेट मूवी डेटाबेस पर देखें