टाइटैनिक (1997 फ़िल्म)
| टाइटैनिक | |
|---|---|
टाइटैनिक का एक पोस्टर। |
|
| निर्देशक | जेम्स कैमरून |
| निर्माता | जॉन लैण्डाउ जेम्स कैमरून |
| लेखक | जेम्स कैमरून |
| सितारे | लियोनार्डो डि कैप्रियो केट विंस्लेट बिली जे़न फ्राँसिस फि़शर विक्टर गॉर्बर बर्नाड हिल बिल पैक्स्टन ग्लोरिया स्टुवार्ट |
| संगीतकार | जेम्स हॉर्नर |
| छायाकार | रुसैल कार्पेंटर |
| संपादक | कोनराड बफ़ जेम्स कैमरून रिचर्ड ए हैरिस |
| वितरक | अंतरराष्ट्रीयः ट्वेंटियथ सेंचुरी फा़क्स अमेरिका/कनाडा: पैरामाउंट पिक्चर्स |
| प्रदर्शन की तिथि(याँ) | 19 दिसम्बर, 1997 |
| कार्यावधि | 195 मिनट |
| देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| भाषा | अंग्रेज़ी |
| लागत | 20 करोड़ $ |
| कुल कारोबार | 1,84,88,13,795 डॉलर |
टाइटैनिक (अंग्रेजी़: Titanic) १९९७ का एक रोमांटिक आपदा वाला चलचित्र है, जिसके निर्देशक, पटकथाकार, सह-निर्माता और सह-संपादक जेम्स कैमरून हैं। यह चलचित्र आरएमएस टाइटैनिक के डूबने को लेकर बना है। इसमें केट विंस्लेट रोज़ डीविट बुकाटर, और लियोनार्डो डि कैप्रियो जैक डॉसन की भुमिका में हैं। ये दोनो पात्र दो विभिन्न सामाजिक वर्गो से संबंधित है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और वे दोनो ही उस दुर्भाग्यशाली जहाज़ के यात्री होते हैं। यद्यपि ये दोनों प्रमुख पात्र और इनकी प्रेम कहानी काल्पनिक हैं, लेकिन कुछ पात्र, जैसे जहाज के चालक दल के कुछ सदस्य) वास्तविक एतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। वर्तमान परिपेक्ष में कहानी बताने वाली वृद्ध रोज़ की भूमिका ग्लोरिया स्टुवार्ट ने अदा की है|
चलचित्र को २ जुलाई, १९९७ को प्रदर्शित किया जाना था, लेकिन कुछ देरियों के कारण इसे १९ दिसंबर, १९९७ को प्रदर्शित किया गया। जब इस बात का पता चला, तब समाचार मीडिया को ये पूरा विश्वास था की टाइटैनिक असफ़ल रहेगी और फॉ़क्स और पैरामाउंट दोनो को ले डूबेगी। लेकिन टाइटैनिक को अभूतपूर्व सफ़लता मिली और इसने सर्वश्रेष्ठ चलचित्र समेत कुल ११ ऑस्कर भी जीते। ये उस समय तक कि सर्वाधिक कमाई करने वाला चलचित्र बन गया और इसकी वैश्विक कमाई १.८ अरब डॉलर रही।